चौथा ‘बाल रंगमंच महोत्सव’: 7 से 9 अक्टूबर तक गेयटी में

Date:

Share post:

“बाल रंगमंच महोत्सव मात्र एक मंच नहीं, बच्चों की कल्पनाओं, सपनों और अभिव्यक्ति का जीवंत उत्सव है। लगातार चौथे वर्ष इस गौरवमयी यात्रा को आगे बढ़ाना एक दृढ़ संकल्प और प्रेरणा का प्रतीक है।”

बच्चों की असीमित कल्पनाशीलता, आत्मविश्वास और अभिनय क्षमता को नई उड़ान देने के ध्येय से कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट (टीम कीकली) शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर (गॉथिक हॉल) में 7 से 9 अक्टूबर, 2026 तक चौथे ‘बाल रंगमंच महोत्सव’ का आयोजन करने जा रहा है। रंगमंच के प्रति अटूट निष्ठा और बच्चों के सपनों को मंच प्रदान करने के इसी जज्बे के साथ टीम कीकली लगातार चौथे वर्ष इस भव्य सांस्कृतिक यात्रा को आगे बढ़ा रही है। आयोजकों के अनुसार यह महोत्सव मात्र एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बाल मन की आवाज़, उमंग और विचारों को समाज के सामने लाने का एक जीवंत माध्यम है।

महोत्सव को निखारने के लिए सभी 15 प्रतिभागी टीमों का गहन अभ्यास (ड्रेस रिहर्सल) 22 से 24 सितंबर तक पूरा किया गया है। इस तीन दिवसीय नाट्य समारोह में 15 प्रतिष्ठित विद्यालय व सामाजिक संस्थाएँ अपनी बेहतरीन कहानियों के साथ मंच पर उतरेंगी। इसके अलावा दर्शकों के लिए दो विशेष स्क्रीनिंग्स भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

नाट्य प्रस्तुतियाँ एवं प्रतिभागी संस्थाएँ:

  • स्वर्ण पब्लिक स्कूल, टूटीकंडी: ‘लिटल हैंड्स, बिग डिफरेंस’ (लेखक: मंजुला, क्रिएटिव डायरेक्टर: रूपेश भीमटा)

  • सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, भट्टाकुफर: ‘उपहास’ (लेखक: रणजोध सिंह, क्रिएटिव डायरेक्टर: विवेक मोहन)

  • ईसीआई शैले डे स्कूल, हाई कोर्ट: ‘बूढ़ों का गांव’ (लेखक: संदीप शर्मा, क्रिएटिव डायरेक्टर: संजीव अरोड़ा)

  • संभोटा तिब्बतन स्कूल, छोटा शिमला: ‘पिदूचिड़ू’ की कथा (लेखक: किशन श्रीमन, क्रिएटिव डायरेक्टर: संजीव अरोड़ा)

  • जी.एस.एस.एस. कदौर, शोघी: ‘मिनी जंगल प्लॉट’ (लेखक: जयवंती डिमरी, क्रिएटिव डायरेक्टर: कुमार शानू)

  • डी पी एस शिमला: ‘विश्वास’ (लेखक: गंगा राम राजी, क्रिएटिव डायरेक्टर: विवेक मोहन)

  • रूट्स कंट्री स्कूल, बागी: ‘बिशुरी जलेबी पकौड़े’ (लेखक: ऋचा कश्यप, क्रिएटिव डायरेक्टर: संजीव अरोड़ा)

  • जी.एस.एस.एस सराोग, ठियोग: ‘द सॉइल रिमेम्बर्स’ (लेखक: श्रेया नेगी, क्रिएटिव डायरेक्टर: कुमार शानू)

  • पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टूटू: ‘यादों का बटन’ (लेखक: अंकुश भारती, क्रिएटिव डायरेक्टर: रूपेश भीमटा)

  • सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, ढली: ‘मुआवजा’ (लेखक: डॉ. कंवर दिनेश सिंह, क्रिएटिव डायरेक्टर: रूपेश भीमटा)

  • लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल, मंझयाट: ‘द अनसीन कर्स’ (लेखक: कीरतनूर कौर, क्रिएटिव डायरेक्टर: कुमार शानू)

  • लक्ष्य पब्लिक स्कूल, अर्की: ‘वरदानी पीपल’ (लेखक: पीयूष और दृष्टि, क्रिएटिव डायरेक्टर: कुमार शानू)

  • मॉडल चिल्ड्रेंस होम, मशोबरा: ‘ए ट्रिप टू शिमला’ (लेखक: शगुन, क्रिएटिव डायरेक्टर: विवेक मोहन)

  • सर्वोदय बाल आश्रम, रूकवूड: ‘द कॉफी शॉप’ (लेखक: किआन अमरीक ठाकुर, क्रिएटिव डायरेक्टर: आदर्श)

  • बाल आश्रम, टूटीकंडी: ‘शक्कर खोरा’ (लेखक: कमल पुर्थी, क्रिएटिव डायरेक्टर: रूपेश भीमटा)

विशेष आकर्षण एवं स्क्रीनिंग्स:

  • इंस्टीट्यूट ऑफ चिल्ड्रन विद स्पेशल एबिलिटीज़ (बॉयज़), ढली: ‘यूनिटी इज़ स्ट्रेंथ’ (लेखक और क्रिएटिव डायरेक्टर: विवेक मोहन)

  • विशेष प्रस्तुति: ‘दास्तान-ए-बचपन’ (प्रस्तुतकर्ता: दीक्षा और तस्नीम)

महोत्सव में प्रसिद्ध अभिनेता व रंगकर्मी दिव्या जगदाले तथा डैन धनोआ बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। बाल कलाकारों की नाट्य कला का आंकलन करने के लिए डॉ. पूर्णिमा चौहान, अनुराधा दर और आस्था शुक्ला चड्ढा की अनुभवी निर्णायक मंडली उपस्थित रहेगी। आयोजन के मार्गदर्शक के रूप में वरिष्ठ रंगमंच विशेषज्ञ श्रीयुत श्रीनिवास जोशी, जवाहर कौल, राजन कौशल और क्रिएटिव डायरेक्टर्स का मार्गदर्शन सराहनीय रहा है।

टीम कीकली ने इस आयोजन को संभव बनाने के लिए भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, AU Small Finance Bank, La Himalayas, मीडिया पार्टनर Himachal Tonite, ‘विचलित’ अजय, गेयटी प्रबंधन, संस्थागत सहयोगियों और गुमनाम दानदाताओं का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही शिक्षकों, अभिभावकों, बाल कलाकारों और स्थानीय कलाप्रेमी समुदाय का विशेष धन्यवाद किया है जिनके प्रोत्साहन से यह मंच जीवंत हो उठा है।

Teachers Take Centre Stage as Bal Rangmanch Utsav 2026 Sets the Stage for Young Theatre Talent

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Playgrounds Over Pills as Himachal Sets Crores in Sports Prizes

In a major push to steer young energy away from drug abuse and toward the sports arena, the...

CM Sukhu extends warm Guruparab greetings to Himachal

CM Sukhu has extended warm greetings to the people of Himachal Pradesh, particularly the Sikh community, on the...

त्रावणकोर रियासत और तत्कालीन सिक्के

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर, मोहाली त्रावणकोर (तिरुविलामकूर) जिसमें केरल व तमिलनाडु के कुछ क्षेत्र आते थे, में...

HPNLU Promotes Disability Inclusion and Student Wellness at Dhami School

The Centre for Human Rights and Disability Studies (CHRDS) at Himachal Pradesh National Law University (HPNLU), Shimla, conducted...