February 23, 2026

चेहरे : बदलते रंग और दोहरी पहचान

Date:

Share post:

चेहरे : बदलते रंग और दोहरी पहचान
प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा

इंसानियत शर्मसार हो गई
आदमी बदल रहा
पल पल चेहरे
चेहरे बेहिसाब हैं
दिखते नहीं
कहीं घरेलू
कहीं बाजारू
कहीं दिखाऊं
कहीं टिकाऊ और
बिक रहे हैं,तरह तरह के
रंग बदलते ये बिकाऊ चेहरे

कौन,किसके कैसे कैसे
कहां छिपे हैं ,दिखते नहीं
चेहरे से चेहरे सटे हुवें हैं
इक दूजे को ढके हुवे हैं
कुछ डरावने ,बेईमान कमीने
मासूमियत का मुलम्मा चढ़ाए हुवे हैं
इंसानियत शर्मसार हो गई
आदमी बदल रहा
पल पल चेहरे

किस ने देखे
किस ने समझे
किस ने जाना चेहरों का राज
क्योंकि, हर कोई लिए फिरता है
साक्षात चेहरे पे चेहरे
चेहरे हंसते
चेहरे रोते
सिसकते चेहरे शांत हो जाते
खूब नौटंकियां दिखा के
आतंक बहुत फैलाते चेहरे

सावधान, यदि तुम भी बचना चाहते हो
इन खौफनाक चेहरों से यारो
तो कथनी करनी का भेद मिटा के
पहले खुद अपने चेहरे से चेहरे हटा दो
इंसानियत शर्मसार हो गई
आदमी बदल रहा
पल पल चेहरे

Empowering Divyang Children: Union Minister Smriti Irani To Chair Vigyan Bhawan Event

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

IGSTC 2026 Showcases Mobile Health Breakthroughs

The IGSTC Strategic Conclave 2026 on “Mobile Health & Telemedicine” was held at Vigyan Bhawan, bringing together policymakers,...

विकास कार्यों के साथ नशा मुक्त समाज का संदेश

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज घणाहट्टी में एक दिवसीय प्रवास के दौरान 24 करोड़...

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शराब इकाइयों की नीलामी

वित्त वर्ष 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 के लिए हिमाचल प्रदेश में खुदरा मदिरा इकाइयों की...

मां और शिशु के लिए पोषण सुरक्षा कवच

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने और कुपोषण की चुनौती से निपटने के उद्देश्य से राज्य सरकार...