March 12, 2026

ग्रीष्मोत्सव की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

Date:

Share post:

शिमला: अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में मंगलवार को मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर एस बाली, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, कमांडर आरट्रैक लेफ्टनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, जनरल ऑफ स्टाफ लेफ्टनेंट जनरल डी एस कुशवाह, विधायक विनोद कुमार व रीना कश्यप, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, उपाध्यक्ष एचपीआईडिसी विशाल चंबियाल, उपाध्यक्ष वन विकास निगम केहर सिंह खाची सहित अन्य गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिमला अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव 2024 की समरिका का भी विमोचन किया। उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यतिथि तथा अन्य अथितिगणों को सम्मानित किया। 

ग्रीष्मोत्सव की आखिरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी रहे, जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। ग्रीष्मोत्सव में चिल्ड्रेन ऑफ द स्टेट का आयोजन भी किया गया, जिसमें बाल आश्रम टूटीकंडी, बाल आश्रम मशोबरा के छात्र-छात्राओं द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी गई। 

ग्रीष्मोत्सव में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला (एनजेडसीसी) के कलाकार प्रतिदिन बहरूपिया, कच्ची घोड़ी, वायोस्कोप व कठपुतली के रूप में लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। ग्रीष्मोत्सव के आखिरी दिन राजकीय उच्च पाठशाला कैथू, चैप्सली स्कूल शिमला, एनजेडसीसी पटियाला उत्तराखंड (जोनसारी नृत्य) पंजाब, एनजेडसीसी पटियाला पंजाब (भांगड़ा और जिंदुआ), एनजेडसीसी पटियाला उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा (बरसाना की होली, मयूर नृत्य) प्रस्तुत किया गया। 

ग्रीष्मोत्सव में ऑडिशन में चयनित कलाकारों द्वारा भी नृत्य, गायन, भांगड़ा आदि गतिविधियां प्रस्तुत की गई। ग्रीष्मोत्सव में अनुमोदित कलाकार अरविंद सिंह राजपूत, नरेन्द्र निट्टू, अजय चौहान और अज्जू तोमर, अभिज्ञ द बैन्ड, डॉ. महेन्द्र राठौर तथा कुमार साहिल ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया और लोगों ने बहुत आनंद उठाया।

मंच संचालक पूजा चौधरी, विनोद कुमार, आर जे शालिनी, अरुणोदय और मुनिश नंदन द्वारा किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेन्द्र अत्री, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

State Rolls Out User Fees to Cover Rs 6,000 Cr Gap

Facing mounting fiscal pressure following the cessation of the Revenue Deficit Grant (RDG) recommended by the 16th Finance...

Saksham Anganwadis: Better Care, Better Nutrition

Under the centrally sponsored Mission Saksham Anganwadi and Poshan 2.0, the Government of India has taken several steps...

Made in India XR Tech Displayed at Mumbai Expo

Startup YouthBuzz, a winner of the XR Creator Hackathon under the Create in India Challenge (CIC) Season 1,...

Centre Proposes Update to Blood Testing Rules

The Ministry of Health and Family Welfare has invited public comments on a draft amendment to the Drugs...