विक्रमादित्य सिंह रहें 29वी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि 

Date:

Share post:

शिमला: प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज कुफरी के समीप चियोग में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होनें राइफल ट्रैप शूटिंग में भाग लेते हुए स्टीक निशानेबाजी का परिचय देते हुए पांच राउन्ड फायर कर सही निशाना साधने में सफल रहे। 

विक्रमादित्य ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे जीवन में खेलों का बहुत महत्व है और यह हमारे जीवन का अभिन्न अंग भी है। उन्होनें कहा कि खेलों से हम, विशेषकर बच्चों का मानसिक एवम् शारीरिक विकास संभव  होता है। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भी इस शूटिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे है। उन्होनें राष्ट्रीय शूटिंग संघ एवम् राज्य शूटिंग संघ के पदाधिकारियों को इस पांच दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तथा शूटिंग प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले सभी हिमाचल सहित पंजाब एवम् हरियाणा प्रदेश से आए 10 मीटर, 25 मीटर, 50 मीटर एवं एयर राइफल ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता के पुरुष व महिला प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के प्रयासों से एक दिन हिमाचल का प्रत्येक बच्चा अन्य खेलों की तरह शूटिंग के क्षैत्र में भी आगे बढ़कर प्रदेश का नाम रोशन करेगा। 

उन्होनें कहा कि कुटासनी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मल्टीपरपज स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है जिसका निर्माण कार्य डेढ़ से दो सालों के भीतर पूर्ण कर दिया जाएगा। उन्होनें कहा कि इस मल्टीपरपज स्टेडियम में शूटिंग रेंज भी स्थापित किया जाएगा  जिस कारण भविष्य में सभी शूटिग प्रतियोगिताएं कुटासनी स्टेडियम में ही करवाई जाएगी । 

विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आजकल पूरे प्रदेश में सड़कों का मुरम्मत कार्य, मेटलिंग तथा सड़क अपग्रेडेशन का कार्य जारी है जिसके लिए सरकार द्वारा 2800 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि फागु से चियोग-धरेच बाईपास का रुका हुआ निमार्ण कार्य शीघ्र ही आरम्भ कर दिया जाएगा और उससे आगे धरेच से सैंज तक के निर्माण कार्य के लिए 27 करोड़ स्वीकृत कर  लिए गए है ठेकेदार को कार्य भी अवार्ड कर दिया गया है शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा ।

इस अवसर पर ओलम्पिक खेलों में 2004 से 2013 तक भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके एवम् वर्तमान में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे गोल्ड मेडल विजेता खेल रत्न एवम् अर्जुन आवार्डी डीएसपी विजय कुमार तथा स्थानीय ठियोग निवासी राष्ट्रीय शूटर अनन्या ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न सप्रदाओ में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया मुख्य अतिथि ने स्कूली बच्चों को संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर 15 हजार रूपये की राशि देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर एसडीएम ठियोग मुकेश वर्मा, शिमला ग्रामीण ब्लॉक काग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, राष्ट्रीय शूटिंग संघ के महासचिव ईश्वर रोहाल, जिला परिषद सदस्य राजेश कंवर, बीडीसी सदस्य बलविंदर एवं नरेश कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत चियोग दिनेश जागटा, हिमाचल प्रदेश शूंटिंग संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेश परमार,  गुरबचन राणा, विजय ठाकुर, विक्रांत ठाकुर, सूरज सिंह ठाकुर, स्थानीय देवता बाजिर लोक राम भण्डारी, कार्यकारिणी सदस्य बलदेव ठाकुर सहित 20 से अधिक अन्य सदस्य, कोच, आसपास की पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि व महिला मंडल के सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में आसपास की पंचायत के स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

MoES and AcSIR Join Forces for Advanced Earth Science PhDs

The Ministry of Earth Sciences (MoES) and the Academy of Scientific and Innovative Research (AcSIR) have announced a...

बदनाम पानी – कविता

डॉ. कमल के. प्यासा हां, मैं ही हूं बदनाम बदनसीब, सबकी प्यास मिटाता बरसता बहता, बेचारा पानी! मेरा खुद का वजूद नहीं, रंग, रूप, गंध, आकार नहीं मर्म...

Governor Conferred with ‘Desh Ratna’ Award by Kumar Swami Ji

Attending the sacred Samagam of Jagadguru Mahabrahmarshi Kumar Swami Ji along with Lady Governor Bindu Gupta, Governor Kavinder...

शिमला से किन्नौर का सफर आसान हफ्ते में तीन दिन उड़ेगा हेलीकॉप्टर

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में...