February 24, 2026

मुख्यमंत्री की केंद्रीय विद्युत एवं ऊर्जा मंत्री से भेंट

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न लम्बित मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने शानन जल विद्युत परियोजना के पट्टे की अवधि पूर्ण हो जाने पर इसके अधिकार राज्य सरकार को वापिस दिलवाने तथा इस मुद्दे का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के लिए केंद्रीय मंत्री सेे हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से बीबीएमबी के पास कई वर्षों से लम्बित बकाया राशि को शीघ्र जारी करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से लम्बित राशि न मिलने केे कारण राज्य को भारी नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पीति में मेगा सोलर पार्क के लिए भी सहायता का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया तथा अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग, प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार और आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1582 Adoption of the Gregorian Calendar: Pope Gregory XIII introduced the Gregorian calendar, replacing the Julian calendar to correct...

Today, 24 February, 2026 : World Engineering Day for Sustainable Development

World Engineering Day for Sustainable Development, recognized by UNESCO, celebrates the vital role of engineers and engineering innovations...

AI E-ICU Inaugurated to Support District Hospitals

In a significant move to enhance technology-driven critical care, Union Health Minister J.P. Nadda inaugurated the AI-Enabled E-ICU...

MeitY Launches Blockchain India Challenge

The Ministry of Electronics & Information Technology (MeitY), in collaboration with C-DAC, launched the Blockchain India Challenge on...