क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, शिमला जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश) की ओर से टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर और सिक्योरिटी गार्ड के पदों हेतु कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, शिमला देवेंद्र कुमार ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम दसवीं पास या उससे अधिक तथा आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों और रिज़्यूमे सहित 4 नवम्बर, 2025 (प्रातः 11 बजे) तक क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, शिमला में उपस्थित होना आवश्यक है।
उन्होंने यह भी बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का नाम अभी पंजीकृत नहीं है, वे घर बैठे eemis.hp.nic.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार मोबाइल नंबर 72075-00008 या 90418-90705 पर संपर्क कर सकते हैं।
IIAS Marks Vigilance Awareness Week with Talks and Tribute to Sardar Patel



