February 24, 2026

सीएसआर के अंतर्गत एसजेवीएन की सांस्कृतिक पहल

Date:

Share post:

एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) एवं अध्यक्ष, एसजेवीएन फाउंडेशन, अजय कुमार शर्मा ने आज 1500 मेगावाट एनजेएचपीएस परियोजना क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने देवी साहिबा लाटी जाहरी, खड़काग मंदिर परिसर में स्थित एक प्राचीन कोठी का शिलान्यास किया, जिसे एसजेवीएन द्वारा सीएसआर (CSR) नीति के तहत पुनर्निर्मित किया जाएगा।

अपने संबोधन में शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन न केवल बुनियादी ढांचा और ऊर्जा परियोजनाएं विकसित कर रहा है, बल्कि स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए भी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि मंदिर और कोठी के जीर्णोद्धार के लिए ₹36 लाख से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने परियोजना प्रभावित व्यक्ति द्वारा संचालित एक इलेक्ट्रिक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन परियोजना कार्यों के लिए किराए पर लिया गया है, जो स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम है।

इसके साथ ही उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की ओर एसजेवीएन की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस अवसर पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख राजीव कपूर, परियोजना के विभिन्न विभागाध्यक्ष और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

एसजेवीएन शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में विभिन्न कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) पहलों के माध्यम से स्थानीय समुदायों को सशक्त बना रहा है। एसजेवीएन फाउंडेशन इन पहलों के क्रियान्वयन का प्रमुख माध्यम है, जो सतत और समावेशी विकास की दिशा में योगदान दे रहा है।

राज्य सरकार खेल एवं शिक्षा के लिए कर रही बड़े निवेश

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

HP Eases CBSE Cadre Norms, Safeguards Teachers

Responding to growing unease among teachers in state-run institutions, the Government of Himachal Pradesh has introduced partial changes...

जल है जीवन: निरंकारी मिशन का जल संरक्षण संदेश

जल प्रकृति का अनमोल उपहार है, जीवन की आधारशिला और मानव सभ्यता की जीवनरेखा। स्वच्छ और संरक्षित जल...

This Day in History

1455 Gutenberg Bible Printed: The Gutenberg Bible, the first major book produced using movable type, was completed in Mainz,...

Today, 23 February, 2026 : World Peace & Understanding Day

This day is dedicated to promoting harmony, cooperation, and goodwill among people across the globe. It encourages individuals...