February 21, 2026

देश और पार्टी मजबूत, हिमाचल गर्वित: जयराम ठाकुर

Date:

Share post:

शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज देश सुरक्षित और सशक्त नेतृत्व के हाथों में है। एक ओर देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है, वहीं दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा का नेतृत्व हिमाचल के सपूत जगत प्रकाश नड्डा कर रहे हैं। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि दोनों शीर्ष नेताओं का हिमाचल से गहरा भावनात्मक रिश्ता है और वे सदैव देवभूमि की चिंता करते रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने देवभूमि हिमाचल की जनता की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हार्दिक अभिनंदन किया और बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने देशभर में विजय का एक मजबूत क्रम स्थापित किया है, जो स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। बिहार की जीत ने देश को एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है, जो पार्टी के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक बड़ा संगठन है और उसके अनुरूप कार्यालय की आवश्यकता भी थी, जिसे आज राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा शिमला मुख्यालय में नए भव्य कार्यालय के शिलान्यास के साथ पूरा किया गया है। यह कार्यालय शीघ्र ही बनकर तैयार होगा।

जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के तीन साल पूरे होने से पहले ही हिमाचल तबाही के दौर से गुजर रहा है। वर्ष 2023 से प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गहरे जख्म दिए हैं, लेकिन सरकार ने खर्चों में कटौती करने के बजाय उन क्षेत्रों में जश्न मनाया, जहां सबसे अधिक तबाही हुई। उन्होंने कहा कि करीब 400 लोगों की जान जाने के बावजूद सरकार ने उत्सवों पर करोड़ों रुपये खर्च किए, जबकि आपदा की आड़ में पंचायत चुनाव टाल दिए गए।

उन्होंने राज्य की वित्तीय स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2022 में भाजपा सरकार के कार्यकाल के अंत में प्रदेश पर लगभग 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, जिसमें भाजपा सरकार ने पांच वर्षों में केवल 20 हजार करोड़ रुपये का ऋण लिया। इसके विपरीत, मौजूदा सरकार ने मात्र तीन वर्षों में ही करीब 40 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज लेकर प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है।

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर ‘बोलेरो’ में समेट दिया है और लक्ष्य है कि हिमाचल में उसे ‘ऑल्टो’ तक सीमित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास ठप पड़ा है और चुनावी गारंटियों की हकीकत जनता के सामने है।

अंत में जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल किसी एक दल का नहीं, बल्कि हम सबका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से आह्वान किया कि भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प लें। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में देश के अन्य राज्यों की तरह हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

सरकार के हर गलत कदम पर विपक्ष करेगा विरोध: जयराम

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day in History

1947 Britain Sets Timeline for India’s IndependenceUK Prime Minister Clement Attlee announced that the British government would hand over...

Today, 20 February, 2026 : World Day of Social Justice & Arunachal Pradesh Foundation Day

Every year on 20 February, the world observes World Day of Social Justice, established by the United Nations...

Health Minister to Unveil Indigenous Td Vaccine

Union Minister for Health and Family Welfare J. P. Nadda will launch the Tetanus and Adult Diphtheria (Td)...

AI Impact Summit 2026 : Turning Tech into Action

The India AI Impact Summit 2026 witnessed another dynamic day at Bharat Mandapam, with innovators, policymakers, students and...