March 13, 2026

डिजिटल नवाचार में हिमाचल को राष्ट्रीय सम्मान

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस (डीडीटीएंडजी) विभाग को नई दिल्ली में आयोजित 6वें गवर्नेंस नाउ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समिट एंड अवॉर्ड्स में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की प्रमुख नवाचार पहल ‘हिम परिवार’ को डिजिटल तकनीकों के नवोन्मेषी उपयोग के माध्यम से शासन को सुदृढ़ बनाने और जनसेवा वितरण में सुधार के लिए सराहा गया है। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत परिवार-आधारित, नागरिक-केंद्रित व्यापक डेटाबेस तैयार किया गया है, जिससे लाभार्थियों की सटीक पहचान सुनिश्चित होती है और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार की पारदर्शी, समान और तकनीक-आधारित शासन व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने डिजिटल पब्लिक अधोसंरचना को मजबूत करने और नागरिकों के लिए उपयोगी डिजिटल सेवाएं विकसित करने में विभाग के प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि डीडीटीएंडजी विभाग भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते हुए डिजिटल गवर्नेंस पहलों को और अधिक सशक्त बनाएगा, जिससे हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को व्यापक लाभ मिल सके।

CM Fast-Tracks Village-Level Development Works

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Himachal Leads in Digital and AI-Enabled Urban Services

Chief Minister’s Principal Advisor for Information Technology and Innovation, Gokul Butail, delivered the keynote address at the Urban...

Himachal Boosts School Reforms and Digital Learning

Himachal Pradesh Education Minister Rohit Thakur today chaired a high-level meeting with senior officials to review the functioning...

CM Sukhu Launches Major Drinking Water Initiative in Kutlehar

CM Sukhu laid the foundation stone for the Turkal Panga drinking water scheme in Kutlehar Assembly constituency, Una district,...

हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक

हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल, 2026 को ऐतिहासिक रिज मैदान पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह...