एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा-2023

Date:

Share post:

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 16 जुलाई, 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा-2023 का आयोजन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अधिसूचित अनुसूचित जनजाति वर्ग से सम्बंधित प्रार्थी इसमें भाग ले सकते हैं। इसके लिए प्रार्थी की आयु 01 अपै्रल, 2023 तक 10 से 13 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रार्थी ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पांचवीं की परीक्षा उर्तीण की हो। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठी के लिए कुल 150 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिनमें 75 छात्र और 75 छात्राएं चयनित होंगी।


उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर के निचार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए 30-30 छात्र एवं छात्राएं, जिला चम्बा के भरमौर स्थित होली विद्यालय और पांगी स्थित किलाड़ विद्यालय के लिए 15-15 छात्र एवं छात्राएं, जिला लाहौल-स्पिति के कुकुमसेरी स्थित विद्यालय के लिए 15-15 छात्र एवं छात्राएं चयनित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रार्थी का प्रवेश, चयन प्रक्रिया की मैरिट के आधार पर कांउसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक पात्र उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला की वैबसाइट          https://hpbose.org/Online Services/CET/Eklaya/Instructions.aspx पर 24 जून, 2023 तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन-पत्र भर सकते हैं।

Master Director MK Raina Empowers Theatre Artists At Gaiety Conference Hall

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

जयराम ने आपातकाल को बताया काला अध्याय

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि 25 जून 1975...

QR Code System Activated to Ensure Smooth Ration Distribution

A spokesperson of the Department of Food, Civil Supplies and Consumer Affairs said today that due to a...

Big infra push for Kasauli: CM inaugurates projects

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, during his visit to Neri Kalan in Kasauli Assembly constituency of Solan...

सेब सीजन की दस्तक, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में सेब सीजन-2026 की...