शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट नेतृत्व और विद्यालय के समग्र विकास में अमूल्य योगदान के लिए PM SHRI राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोलन की प्रधानाचार्या अल्पा मलिक शर्मा को ‘विज़नरी प्रिंसिपल अवॉर्ड’ से नवाजा गया है। शिमला के होटल हॉलिडे होम में आयोजित ‘अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड–2026’ समारोह में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार सोलन कन्या विद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल लर्निंग और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के क्षेत्र में किए जा रहे बेहतरीन प्रयासों की मुहर है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानाचार्या अल्पा मलिक शर्मा ने इसे पूरे विद्यालय परिवार की साझा उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समर्पित शिक्षकों, होनहार छात्राओं, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन का फल है। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे सोलन क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और भविष्य में शिक्षा के नए मानदंड स्थापित करने की प्रेरणा देगा।
IIT Delhi Exposure Trip: HP Students Get Direct Look at Chip Design



