कुमद सिंह की अध्यक्षता में आज सभी जिला नियंत्रकों के साथ गैस सिलेंडरों की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
निदेशक ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मार्च और अप्रैल 2026 में कुल 2007 निरीक्षण किए गए, जिनमें 85 सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त, पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए 187 निरीक्षण किए गए। सीमावर्ती जिलों में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों को 5 किलो ग्राम सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि अब उपभोक्ता घरेलू सिलेंडर ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं, ताकि सभी पात्र घरों को सिलेंडर मिल सके और अनावश्यक जमाखोरी रोकी जा सके। निदेशक ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और लगातार आपूर्ति जारी है।
नागरिकों को याद दिलाया गया कि वे सिलेंडर, पेट्रोल या डीजल से संबंधित शिकायतें टोल-फ्री नंबर 1967 पर कॉल कर दर्ज करवा सकते हैं।



