घरेलू पर्यटन सर्वेक्षण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण

Date:

Share post:

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), क्षेत्रीय कार्यालय शिमला द्वारा 25 और 26 अगस्त 2025 को एन.एस.एस. 80वें दौर के अंतर्गत घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण (DTES) तथा राष्ट्रीय पारिवारिक यात्रा सर्वेक्षण (NHTS) विषय पर दो दिवसीय रिव्यू क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह सर्वेक्षण भारतभर के साथ हिमाचल प्रदेश में भी 1 जुलाई 2025 से एक वर्ष की अवधि के लिए संचालित किया जा रहा है।

DTES का उद्देश्य देश के भीतर लोगों द्वारा पर्यटन पर किए गए खर्च, यात्रा की प्रकृति, आगंतुकों की विशेषताओं आदि की जानकारी एकत्र करना है, जो टूरिज्म सैटेलाइट अकाउंट (TSA) की तैयारी में उपयोगी होगा। वहीं, NHTS सर्वेक्षण परिवारों के यात्रा व्यवहार, प्रयोजन, आवृत्ति और परिवहन साधनों के चयन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा।

शिविर का उद्घाटन अजय कुमार कुमावत, उप निदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, हिमाचल प्रदेश क्षेत्र द्वारा किया गया। उन्होंने आंकड़ों के महत्व को रेखांकित करते हुए उपस्थित अधिकारियों को सर्वेक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अमित कुमार, सहायक निदेशक (मंडी) और दिवान चंद ठाकुर, सहायक निदेशक (शिमला) ने भी अपने विचार रखे।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा, आने वाली चुनौतियों का समाधान और CAPI सॉफ्टवेयर के माध्यम से डेटा संग्रहण की विधियों पर विस्तृत चर्चा करना था। इसमें शिमला के साथ हमीरपुर, मंडी व धर्मशाला के उप क्षेत्रीय कार्यालयों के वरिष्ठ व कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी तथा सर्वे प्रगणकों ने भाग लिया।

अंत में, प्रदेशवासियों से अपील की गई कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सर्वेक्षण में सही जानकारी देकर सहयोग करें और राष्ट्रीय निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

अवैध गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लवी मेले के मंच पर रंग जमाएंगे हिमाचल के नए और उभरते कलाकार

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 2026 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 5 से 7 नवंबर तक पीजी कॉलेज रामपुर के...

Major Infrastructure Expansion in Churah with ₹60 Crore New Projects

CM Sukhu rolled out a major infrastructure boost for the Churah assembly constituency in Chamba district, dedicating and...

Empowering Divyangjan Through Sports and Local Innovation

Former J&K Deputy Chief Minister and senior leader Kavinder Gupta emphasized that persons with disabilities deserve dignity, equal...

State Mandates Aadhaar Account Linking for Social Security Pensions

Beneficiaries under the National Social Security Pension Scheme are currently receiving their payments via online transfers to their...