July 25, 2025

ग्रीष्मोत्सव में सुरों की बौछार, डॉ. शांडिल मुख्यातिथि

Date:

Share post:

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2025 की चौथी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन आज भव्य रूप से हुआ, जिसमें हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक संध्या में फिरदौस बैंड और इंडियन आइडल फेम कुमार साहिल की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सेंट एडवर्ड स्कूल, विकास नगर, फागली, बालूगंज, पडेची के स्कूलों और एपीजी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

पहाड़ी गायकों मनीष कश्यप, गीतांजलि ठाकुर, अंकुश चारटा, दीक्षिता बरागटा, पूनम सरमाईक और अन्य कलाकारों ने अपने सुरों से माहौल को संगीतमय कर दिया।

कार्यक्रम में ठियोग प्रोजेक्ट से जुड़ी 100 से अधिक महिलाओं ने “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” थीम पर आधारित महानाटी प्रस्तुत की। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्सव का आनंद लिया।

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री सुक्खू मुख्य अतिथि होंगे। इंडियन आइडल फेम नेहा दीक्षित और प्रसिद्ध पंजाबी गायक अखिल मुख्य आकर्षण रहेंगे।

यह आयोजन जहां सांस्कृतिक समृद्धि को मंच प्रदान करता है, वहीं समाज में सकारात्मक संदेश देने का माध्यम भी बन रहा है।

महानाटी से दिया महिलाओं ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश

Daily News Bulletin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

कंप्यूटर विज्ञान प्रवक्ताओं ने विभागीय आदेश को बताया अनुचित

हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर विज्ञान प्रवक्ता संघ (HPCSLA) ने विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रवक्ताओं (स्कूल न्यू) को कक्षा छठी...

मां के नाम एक पेड़ – उमंग फाउंडेशन की पहल

उमंग फाउंडेशन 27 जुलाई को "पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा,...

‘विश्व स्तरीय सुविधा’ सिर्फ दिखावा: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की गिरती स्वास्थ्य व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि...

राजेश धर्माणी ने ड्रोन सेंटर को लेकर की मांग

हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री...