February 25, 2026

हमीरपुर आगमन पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री ने गसोता महादेव मंदिर को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की घोषणा की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला में आगमन पर हमीरपुर में उमड़े जन सैलाब ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर हमीरपुर जिला और अन्य क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में हर्षध्वनि से नारेबाजी और पुष्प वर्षा की। हमीरपुर के गांधी चौक में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपार जन समर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमीरपुर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस एवं सार्थक कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में विश्व स्तरीय तकनीक युक्त चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय के पूर्ण होने के उपरांत लोगों को उपचार के लिए एम्स, टांडा, आईजीएमसी तथा अन्य निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग महाविद्यालय खोलने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा हमीरपुर में नया बस स्टैंड निर्मित करने के लिए बजट में धन का समुचित प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने हमीरपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त इनडोर स्टेडियम खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि गसोता महादेव मंदिर को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा और ताल में पशु चिकित्सा महाविद्यालय खोलने की संभावनाएं तलाश की जाएंगी।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठा रही है तथा अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं और कार्यक्रम कार्यान्वित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों की मांग को पूरा करते हुए पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह प्रदान करने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जो कहा, वह पूरा किया है। प्रदेश सरकार अपने सभी वायदों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजूबत करने के लिए एक हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा। सरकार किसानों से गाय का दूध 80 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदेगी। उन्होंने कहा कि वह सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं और इसमें सबका सहयोग अपेक्षित है। सामूहिक प्रयासों से ही हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लोग उनका परिवार है और प्रदेश सरकार हिमाचल को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि वह 40 वर्षों से भी अधिक समय से जन सेवा से जुड़े हुए हैं और लोगों के सुख-दुःख से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के पहले दिन से ही वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए आयु बढ़ाकर 27 वर्ष कर दी है और उन्हें घर बनाने के लिए चार बिस्वा जमीन भी दी जाएगी।

साथ ही सरकार उनकी उच्च शिक्षा का खर्च भी उठाएगी। इससे पहले, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया और उन्हें स्मृति-चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रदेश की जनता सरकार के साथ है। विधानसभा क्षेत्र भोरंज से विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के विकास के लिए उम्मीद की नई किरण हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष व जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन संघर्ष और जन-सेवा की मिसाल है। मुख्यमंत्री आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी इस अवसर पर संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनीता वर्मा, मंजीत डोगरा, कांग्रेस नेता प्रेम कौशल, पुष्पिंदर वर्मा, राजेंद्र जार, उपायुक्त देवश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा, संगठन के पदाधिकारी और भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

BJP Slams Youth Congress Over Summit Disruption

BJP Himachal Pradesh President Rajeev Bindal on Tuesday condemned the actions of Youth Congress workers during a recent...

AIU Anveshan 2025–26 : Young Minds, Big Ideas

Shoolini University, in collaboration with the Association of Indian Universities (AIU), hosted the AIU Anveshan 2025–26 International Convention...

This Day in History

1582 Adoption of the Gregorian Calendar: Pope Gregory XIII introduced the Gregorian calendar, replacing the Julian calendar to correct...

Today, 24 February, 2026 : World Engineering Day for Sustainable Development

World Engineering Day for Sustainable Development, recognized by UNESCO, celebrates the vital role of engineers and engineering innovations...