मंगलवार शाम हमीरपुर दौरे के दौरान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पूर्व सैनिकों से विशेष मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों के कल्याण और उनके हितों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा ने राज्यपाल को पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को आ रही दिक्कतों के साथ-साथ हमीरपुर में बन रहे शहीदी स्मारक के लंबित कार्य की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।
पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को राज्य सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। शहीदी स्मारक के निर्माण को गति देने के लिए उन्होंने अपनी ओर से 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने स्मारक का काम जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर देते हुए सभी स्थानीय सांसदों और विधायकों से भी इसमें योगदान देने का आह्वान किया।
शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ में महिलाओं के लिए होंगे विशेष आयोजन


