हिमाचल ने फिर जीता रजत, फाइनल में पंजाब को टक्कर

Date:

Share post:

पंजाब के संगरूर में 3 से 5 अप्रैल 2026 तक आयोजित 17वीं राष्ट्रीय पेशापल्लो खेल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में देशभर के 12 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया।

अंतिम मुकाबला हिमाचल और पंजाब के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में पंजाब ने 6 रनों से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। खास बात यह है कि पिछले तीन वर्षों से यही दोनों टीमें अंतिम मुकाबले में पहुंच रही हैं।

हिमाचल टीम के प्रशिक्षक नरेश कुमार कौशल ने कहा कि पंजाब की टीम काफी अनुभवी है और उसमें कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। इसके बावजूद हिमाचल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने बताया कि पेशापल्लो संघ के सचिव डॉ. रमेश राजपूत के प्रयासों से खिलाड़ियों को समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर और आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है।

प्रशिक्षक ने जानकारी दी कि अक्टूबर 2026 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित होने वाले विश्व कप के लिए हिमाचल के 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 4 से 8 मई तक छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

डॉ. रमेश राजपूत ने इसे हिमाचल के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिमाचल और भारत का नाम रोशन करेंगे।

शिक्षा मंत्री का नावर दौरा, कई योजनाओं का शुभारंभ

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Dr. Ambedkar- A Sparkling Personality

 Jaya Sood A prolific writer, a great master A voice of voiceless, untrodden ones An abolisher of absolute untouchability Great respect to...

स्वतंत्रता दिवस और शहीद ऊधम सिंह

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर (मोहाली) 15 अगस्त 1947 के दिन भारत पूर्ण रूप से अंग्रेजों की गुलामी...

सशक्त पंचायत और आत्मनिर्भर महिलाएं सरकार की प्राथमिकता: अनिरुद्ध सिंह

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश की सभी पंचायतों...

Himachal Plans New Chandigarh-Style Satellite Town in BBN

Public Works and Urban Development Minister Vikramaditya Singh announced that the Himachal Pradesh government is aggressively pushing central...