हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग का लक्कड़ बाजार में कार्यक्रम

Date:

Share post:

आज हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की वरिष्ठ सदस्या शशि सूद द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ बाजार शिमला में ज़रूरतमंद छात्राओं को विद्यालय की वर्दी वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने राज्य रेडक्रॉस/अस्पताल कल्याण अनुभाग की सदस्याओं शशि सूद, सुविधा देवी, डा० किमी सूद, कुमुद सूद व् राज्य रेडक्रॉस के वीरेंद्र सिंह बिष्ट का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की वरिष्ठ सदस्य शशि सूद ने राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ विद्यालय लक्कड़ बाजार की 32 ज़रूरतमंद छात्राओं को ट्रेक सूट, जूते व् ब्लेजर वितरित किए ! शशि सूद ने कहा कि समाज के संपन्न वर्ग का यह दायित्व है कि वह आगे आएं और अभावग्रस्त अपने बान्धवों का सहयोग कर बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करने में सहयोगी बने ।

इस अवसर पर अस्पताल कल्याण अनुभाग की कार्यकारी सदस्य डा० किमी सूद ने बताया की राज्य रेडक्रॉस हमेशा से जरूरतमंद / गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आता रहा है , व् समाज के ज़रूरतमंद लोगो/बच्चों के लिए समय समय पर विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन करता है ! कार्यक्रम के अंत में उप-प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने राज्य रेडक्रॉस द्वारा किये जा रहे पुनीत कार्यों की सराहना करते हुए विद्यालय प्रशासन की तरफ से आभार प्रकट किया और भविष्य में भी ऐसे सहयोग की कामना की ।

हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग का लक्कड़ बाजार में कार्यक्रम

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal Medical Colleges Set for Major Upgrade by Year-End

CM Sukhu has directed the Health Department to complete the modernization of all medical colleges in the state...

यादें – कविता – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी यादें याद आती हैं जाती नहीं, याद ही रह जाती  हैं जिंदगी भर,,,,,,!   यादें यादों में रह कर आती हैं...

भारतनेट से बदलेगी शिमला की डिजिटल तस्वीर

भारत सरकार की संशोधित भारतनेट (Amended BharatNet) परियोजना के तहत शिमला जिले की सभी 412 ग्राम पंचायतों को...

मानसून से पहले अलर्ट मोड पर शिमला प्रशासन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) शिमला की बैठक उपायुक्त एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में...