श्रीलंका में जाइका प्रोजेक्ट का मॉडल बनेगा हिमाचल

Date:

Share post:

धर्मशाला: जाइका वानिकी परियोजना के उत्कृष्ठ कार्य देखने के लिए श्रीलंका की टीम हिमाचल पहुंची। यहां हुए कार्यों को देख श्रीलंका में हिमाचल प्रदेश जाइका प्रोजेक्ट का मॉडल बनेगा। यानी आजीविका सुधार, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार समेत अन्य क्षेत्रों में हुए कार्यों का हिमाचल की तर्ज पर श्रीलंका में काम होगा। यह बात श्रीलंका के विभिन्न मंत्रालयों से हिमाचल दौरे पर पहुंचे प्रतिनिधियों ने कही। भारत का पड़ोसी राष्ट्र श्रीलंका के विभिन्न मंत्रालयों के 10 प्रतिनिधि और जाइका इंडिया की प्रोजेक्ट फॉर्मूलेशन एडवाइजर इनागाकी युकारी दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर हैं।

बुधवार को यह टीम धर्मशाला पहुंची, जहां परियोजना के मुख्य निदेशक समीर रस्तोगी और परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नन्द शर्मा ने स्वागत किया। पीएमयू शिमला और डीएमयू धर्मशाला की टीम भी मौजूद रही। हिमाचल दौरे के पहले दिन श्रीलंका की टीम ने वन मंडल धर्मशाला के करेरी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान श्रीलंका के प्रतिनिधियों ने कहा कि हिमाचल में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं श्रीलंका की तुलना में अच्छा काम कर रही हैं। जाइका वानिकी परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों में बेहतरीन भागीदारी देख श्रीलंका की टीम ने यहां की महिलाओं की पीठ थपथपाई। उन्होंने यहां उपस्थित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं ग्राम वन विकास समिति के पुरुष प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका में जाइका के तहत हो रहे कार्यों को सांझा किया।

जाइका इंडिया की प्रोजेक्ट फॉमूलेशन एडवाइजर इनागाकी युकारी ने महिलाओं को सशक्तिकरण और आजीविका सुधार का पाठ पढ़ाया। मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने श्रीलंका की टीम को परियोजना की सभी गतिविधियों से अवगत करवाया। सीसीएफ धर्मशाला ई. विक्रम, डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा ने भी अपनी बात रखी।

बता दें कि श्रीलंका राष्ट्र के महिला, बाल एवं सामाजिक विकास मंत्रालय की सहायक निदेशक जैयसकारा, फील्ड असिस्टेंट सेनेविराथना प्रियंथा कुमारी, महिला, बाल एवं सामाजिक अधिकारिता विकास अधिकारी सिवाथास थुरका, विकास अधिकारी करियावासम मलाविया अराचिंगे, श्रीलंका के जिला अंपारा के अतिरिक्त जिला सचिव विथानयागम, अमपारा जिला की महिला विकास अधिकारी इदिरीसिंघे, श्रीलंका के राष्ट्रीय एजेंट रत्नायके मुदियांसेलागे, मोनाराग्ला जिला की महिला विकास अधिकारी नकंदलागे डोना, जाइका श्रीलंका से महिला विकास विशेषज्ञ विरासेकेरा, जाइका श्रीलंका की एसोसिएट ऑफिसर इमादुवा विक्रमा अचारिगे और जाइका इंडिया की प्रोजेक्ट फॉमूलेशन एडवाइजर इनागाकी युकारी दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर हैं।

हिमट्रेडिशन ब्रांड के उत्पादों पर श्रीलंका भी फिदा
श्रीलंका की टीम ने करेरी के बाद गोपालपुर स्थित जाइका मार्केटिंग आउटलेट का दौरा किया। यहां ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। जाइका वानिकी परियोजना का अपना ब्रांड हिमट्रेडिशन के तहत इस आउटलैट में ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स, हिमाचली टोपी, शॉल, आचार सहित कई अन्य उत्पादों की तारीफ की। जाइका इंडिया की प्रोजेक्ट फॉमूलेशन एडवाइजर इनागाकी ने जाइका के हिमट्रेडिशन ब्रांड की भी तारीफ की। इस अवसर पर मुख्य परियोजना अधिकारी समीर रस्तोगी, परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नंद, प्रोग्राम मैनेजर विनोद शर्मा, डा. कौशल्या कपूर, प्रिया, डीएमयू धर्मशाला और पालमपुर जाइका वानिकी परियोजना की टीम मौजूद रही।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Lauds Cultural Initiative in Shimla

Actor and President of the Akhil Bharatiya Kalakar Sangh, Rohitashv Gour, along with Vice-President Rekha Gour, called on...

मीमांसा 2026: गेयटी में सजेगा साहित्य, कला और सृजन का महोत्सव

बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने...

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: लोक संस्कृति और संगीत का संगम

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 (8 से 12 जून) में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और संगीत की भव्य...

ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार

मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के तहत हिमाचल...