आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में 28.44 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी सुविधा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही प्रदेश के मरीजों को अब अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में ही उन्नत और सटीक सर्जिकल उपचार उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला के चमियाना, कांगड़ा के टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा तथा मंडी के नेरचौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी सुविधा के बाद अब आईजीएमसी में भी यह सुविधा शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से जनरल सर्जरी, गैस्ट्रो सर्जरी, ऑन्कोलॉजी और गायनेकोलॉजी जैसे क्षेत्रों में अधिक सटीक और उन्नत ऑपरेशन संभव होंगे। इस तकनीक से सर्जरी के दौरान छोटा चीरा लगाया जाता है, जिससे मरीज जल्दी स्वस्थ हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी सुविधा उपलब्ध करवाना उत्तर भारत में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जानकारी दी कि अगले एक महीने के भीतर हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में भी रोबोटिक सर्जरी मशीन स्थापित की जाएगी। इसके अलावा कुल्लू सहित दूरदराज के क्षेत्रों के प्रमुख अस्पतालों में भी यह सुविधा शुरू करने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में आईजीएमसी, चमियाना और टांडा चिकित्सा महाविद्यालयों में उन्नत मेडिकल लैब स्थापित की जा रही हैं। आईजीएमसी में अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई मशीन भी स्थापित की जा चुकी है, जिससे मरीजों को बेहतर जांच सुविधा मिल रही है।

सरकार ने रोबोटिक सर्जरी के लिए शुल्क भी निर्धारित किया है। स्पेशल वार्ड में ऑपरेशन कराने पर 50,000 रुपये तथा सामान्य वार्ड के लिए 30,000 रुपये शुल्क तय किया गया है।

MY Bharat Drives Active Youth Participation

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

नशामुक्त हिमाचल की ओर सख्त कदम, तस्करों के वित्तीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी...

शिल्प 2026 के रंगों में रंगा रूट्स कंट्री स्कूल बाघी, शिक्षा मंत्री ने की सराहना

रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का 23वां वार्षिक दिवस समारोह 'शिल्प 2026' शनिवार को बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम...

Rhythm, Imagination & Youthful Brilliance Light Up St. Edward’s Annual Day

The programme commenced with a ceremonial welcome by the NCC cadets, followed by the unfurling of the flag,...

नशामुक्त हिमाचल के संकल्प के साथ चेल्सी स्कूल में गूंजा एंटी-चिट्टा जन आंदोलन

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’...