इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन गोकुल बुटेल ने आज इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एक महत्वपूर्ण पहल है। कारगिल युद्ध में प्रदेश के कई वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति इस देश की माटी के लिए दी है। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर हम उन सभी वीर जवानो को नमन करते है और याद करते है जिन्होंने अपने प्राण इस देश की रक्षा के लिए समर्पित किए है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान कर हम जहाँ एक और किसी व्यक्ति की जान बचाते है वही अपनी आत्मा को भी संतुष्टि प्रदान करते है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने सभी से रक्तदान करने की अपील भी की। इस अवसर पर गोकुल बुटेल ने स्वयं भी रक्तदान किया।
प्रधान सलाहकार ने इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमे 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
गोकुल बुटेल ने अंग एवं ऊतक दान की शपथ ली
गोकुल बुटेल ने आज अंग एवं ऊतक दान की शपथ भी ली। रक्तदान शिविर में सोटो (स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन) इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला ने अपना स्टाल स्थापित किया है जहाँ प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी ने मरणोपरांत अंग एवं ऊतक दान करने के लिए शपथ भी ली। उन्होंने कहा कि अंग एवं ऊतक दान एक महान कार्य है जो हमे मृत्यु के बाद कई जिंदगियां बचाने का अवसर देता है।
इस अवसर पर पार्षद उमंग बंगा, शीनम कटारिया, इनर व्हील क्लब शिमला के प्रधान रेनू बुटेल, सचिव सोनिया अरोड़ा, नगर निगम आयुक्त भूपेंदर अत्री, तहसीलदार शिमला शहरी अपूर्व शर्मा, क्लब से नविता नाग, नवनीत कौर विर्दी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

BCS Shimla Launches 9-Day Elite Football Camp

Young football enthusiasts have a golden opportunity to elevate their game this summer under the guidance of Indian...

पहाड़ी व्यंजनों का मुकाबला: आईएचएम कुफरी में दिखा हुनर

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के मुख्य आकर्षण 'शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव' के तहत आज आईएचएम शिमला (कुफरी) में पाक...

शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026: ‘MAA’ थीम पर महानाटी से जागरूक होगा समाज

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 इस बार मनोरंजन के साथ-साथ समाज को एक बड़ा और संवेदनशील संदेश देने जा रहा...

देवभूमि से पर्यावरण का संदेश: संजय भुटानी ने रोपी ‘त्रिवेणी’

हिमाचल प्रदेश की पावन धरा (देवभूमि) हमें शुद्ध पर्यावरण का संदेश देती है और इस संदेश को धरातल...