March 17, 2026

जड़ों का दर्द – (कविता) – रणजोध सिंह

Date:

Share post:

रणजोध सिंह  – नालागढ़

महकते हुए हसीं गुल ने

अपनी जड़ों से पूछा,

तुम्हारा वजूद क्या है?

जवां बेटे ने अपने बुड़े बाप से पूछा,

आपने मेरे लिए किया क्या है?

 

दरिया ने मिटा दिया खुद को

समंदर के लिए,

समंदर दरिया से बोला

मेरे सामने तेरी क़ीमत क्या है|

वो जो ब-अदब आया था

मेरे घर वोट के लिए,

चुनाव जीतते ही उसने कहा

तेरी औक़ात क्या है?

 

लहू जिगर का दिया है

हमने ख़िज़ाँ को,

अब बाहर आई तो बोले

तेरा काम क्या है?

 

हम जिनकी मोहब्बत में

रुसवा हुए जहां में,

मासूमियत से बोले

ये ‘रणजोध’ चीज़  क्या है|

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

India Strengthens Fight Against Dengue and JE

The Government of India is actively strengthening measures to prevent and control vector-borne diseases, including Malaria, Dengue, and...

संघ प्रतिनिधि सभा में सामाजिक बदलाव और संगठन समीक्षा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हिमाचल प्रांत ने शिमला में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की जानकारी साझा करते हुए...

Himachal Accelerates Development : PWD Minister

Public Works and Urban Development Minister Vikramaditya Singh today said the state government is focused on accelerating development...

जयराम ने सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, ठप पड़े...