जय राम ठाकुर का CM को संदेश: आरोप छोड़ो, काम करो

Date:

Share post:

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री तीन वर्षों से पूर्व भाजपा सरकार, केंद्र की मोदी सरकार और अपनी ही पार्टी के नेताओं पर दोषारोपण कर समय बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अब तक तथ्यहीन और तर्कहीन बयानों के सहारे जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब “झूठ का घड़ा भर चुका है” और मुख्यमंत्री पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता अब और बहाने नहीं, बल्कि समस्याओं का समाधान चाहती है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी कर्मी, पेंशनर्स और अन्य कर्मचारी सरकार से अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री उन्हें हजारों करोड़ की बातें और आंतरिक कलह का हवाला देकर नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं से मुँह मोड़ने की बजाय सरकार को संवाद और समाधान की दिशा में कार्य करना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने अपने मात्र 34 महीनों के कार्यकाल में 40 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। यानी प्रतिमाह औसतन 1100 करोड़ रुपये का ऋण। उन्होंने आशंका जताई कि यदि यही गति रही तो सरकार कर्ज लेने के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए हर दिन भाजपा और केंद्र सरकार को निशाना बना रही है, जबकि सच्चाई यह है कि मोदी सरकार ने अब तक 5500 करोड़ रुपये की नकद आपदा सहायता प्रदान की है, लेकिन राज्य सरकार अब तक उसका एक बड़ा हिस्सा खर्च भी नहीं कर पाई है।

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों ने नेता प्रतिपक्ष से उनके शिमला स्थित निवास पर भेंट की। इस दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई। इस अवसर पर विधायक रीना कश्यप भी मौजूद थीं। जयराम ठाकुर ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जो भी वादा किया है, उसे समय से पहले पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि ‘नरेंद्र मोदी की गारंटी’ मतलब वादे की पक्की पूर्ति। भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताने वाले कार्यकर्ताओं को उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री से भेंट कर विधिवत पार्टी में शामिल होंगे।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकाश, उत्साह और सौहार्द का प्रतीक है, जो बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का संदेश देता है। उन्होंने प्रार्थना की कि यह पर्व प्रदेश के हर घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

समर्थ-2025: हिमाचल में आपदा के प्रति जागरूकता

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Shimla ASI Suspended After Viral Assault Clip

A police officer in Shimla has been suspended after a video circulating online appeared to show him assaulting...

Safety Clampdown at Govind Sagar & Kol Dam

In a decisive move to prioritise public safety, the Bilaspur district administration has rolled out stringent safety guidelines...

State Urges Centre to Boost Disaster Readiness

Calling attention to the mounting threat of natural disasters in the Himalayan region, Himachal Pradesh has urged the...

This Day in History

1519 Leonardo da Vinci, one of the greatest artists and thinkers in history, passed away in France 1660 The Restoration of...