February 27, 2026

जय राम ठाकुर ने किया लेखिका कुमारी कुदरत कुकरेजा द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय जय राम ठाकुर जी ने युवा लेखिका कुमारी कुदरत कुकरेजा द्वारा लिखित Enkindling Your Inner Light” और “छोटा सफर लम्बी उड़ान” का विमोचन किया। कुदरत कुकरेजा ने हाई स्कूल लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल से 2018 मे पूरा किया और वर्तमान में एमबीबीएस कर रही हैं। उन्होंने कम उम्र में ही लिखना शुरू कर दिया था, वे दर्शनशास्र, कविता, विज्ञान और अध्यात्म में गहरी रुचि लेती हैं। उनका लक्ष्य युवाओ को डिप्रेशन मुक्त और नशा मुक्त करने की ओर है। वह आठ पुस्तकों की लेखिका हैं, प्रेरक वक्ता और एक जीवन कोच हैं। उन्होंने युवाओं को तनाव मुक्त बनाने के लिए COVID के दौर में कई मोटिवेशनल वेबिनार ऑनलाइन किए हैं।

दीपावली के इस शुभ दिन में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी द्वारा उनके आवास पर अपनी नई प्रकाशित पुस्तकें, “Enkindling Your Inner Light” और “छोटा सफर लम्बी उड़ान” का विमोचन किया युवाओं के लिए उसने कहा, “ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे आप दूर नहीं कर सकते क्योंकि संपूर्ण ब्रह्मांड आपके भीतर है।” उनका मुख्य ध्यान दुनिया भर में शांति, खुशी और इच्छा शक्ति की दृष्टि को व्यापक बनाने की ओर है। इस अवसर पर उनकी माता श्रीमती निशा कुकरेजा, शिक्षाविद डॉ मामराज पुंडीर भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने क़ुदरत कुकरेजा के प्रयासों की सराहना करते हुए उसे आशीर्वाद दिया।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

State-Level Workshop on UX and Digital Service Delivery

The Department of Digital Technologies and Governance (DDT&G), Himachal Pradesh, in collaboration with the National e-Governance Division (NeGD),...

जनगणना-2027 की तैयारी: मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित

जनगणना-2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम...

Rohit Thakur Pushes Holistic Development in Schools

Education Minister Rohit Thakur today chaired a detailed review meeting with Deputy Directors of School Education (Secondary, Elementary,...

सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण: मातृशक्ति की सुरक्षा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशव्यापी सर्वाइकल कैंसर (एचपीवी)...