जैशीधार में विकास की शुरुआत, सड़क का शिलान्यास

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भराड़ा में अप्पर जैशीधार संपर्क सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क लुहरी-सुन्नी मुख्य मार्ग से वाया डुगानाल होते हुए बनाई जाएगी, जिस पर लगभग 3.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंत्री ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी और तीन गांवों को जोड़ते हुए छह महीने के भीतर तैयार कर ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क नेटवर्क के विस्तार और सुधार पर विशेष ध्यान दे रही है। सलापड़-तत्तापानी सड़क के निर्माण पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जो अंतिम चरण में है। वहीं, सुन्नी-लुहरी सड़क के चौड़ीकरण पर 70 करोड़ रुपये की लागत से कार्य प्रगति पर है। शिमला-मंडी मार्ग के विस्तार का कार्य भी जारी है। इसके अलावा, क्षेत्र की अन्य सड़कों के उन्नयन और निर्माण के लिए भी करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी।

मंत्री ने बताया कि दरोगड़ा-दनोहघाटी सड़क का रुका हुआ कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे मत्याना और ठियोग के बीच दूरी कम होगी। साथ ही, आगली से परलोग तक 37 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने पेयजल योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पंदोआ खड्ड से 25 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई योजना से सात पंचायतों को लाभ मिल रहा है और शेष बस्तियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, भराड़ा पंचायत में 1.14 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक पंचायत भवन का निर्माण किया जाएगा।

लुहरी-सुन्नी विद्युत परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास पर भी मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनके हितों की रक्षा की जाएगी और उन्हें उचित स्थान पर बसाने के प्रयास होंगे। परियोजना से प्रभावित क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण और पेयजल व सिंचाई सुविधाओं के सुधार के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।

कार्यक्रम के बाद मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों के साथ मिलकर अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

खेल और शिक्षा पर फोकस, चौपाल में विकास की रफ्तार

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

80 Years of Freedom: Shimla Unfurls the Tricolour

Against the misty backdrop of Lok Bhavan in Shimla, the spirit of liberty echoed with resounding pride...

प्रदूषण-मुक्त सफर: शिमला ग्रामीण के रूटों पर दौड़ीं नई ई-बसें

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पुराने बस अड्डे, शिमला से शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र...

Phase 2 Snow-Bound Census to Begin Sept 1

Chief Secretary K.K. Pant chaired a state-level conference today to review administrative arrangements for the second phase of...

CM Backs Major Expansion and Upgrade Drive at AIIMS Bilaspur

The Himachal Pradesh government has committed full support to scale up infrastructure and services at AIIMS Bilaspur, aiming...