सनरॉक में बैसाखी संग हिमाचल दिवस का उत्सव

Date:

Share post:

कोटखाई क्षेत्र के प्रतिष्ठित प्री-स्कूल सनरॉक प्ले स्कूल, गुम्मा में आज ‘हिमाचल दिवस’ और ‘बैसाखी’ के शुभ अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। नन्हे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिमाचली परंपराओं और बैसाखी के उल्लास को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर हिमाचली संगीत और ढोल की थाप से गूंज उठा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे वातावरण पूरी तरह देवभूमि के रंग में रंग गया। वहीं बैसाखी के अवसर पर बच्चों ने भांगड़ा और गिद्दा प्रस्तुत कर उत्सव में और भी रंग भर दिए।

‘मेरा प्यारा हिमाचल’ थीम के अंतर्गत बच्चों ने सुंदर चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा और गहनों में सजे बच्चों ने सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों के उत्साह की भी सराहना की गई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या शैलजा अमरेईक ने बच्चों को हिमाचल के गौरवशाली इतिहास और किसानों के महत्व से रोचक कहानियों के माध्यम से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ना आवश्यक है, और ऐसे आयोजन इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर स्कूल स्टाफ ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या ने जानकारी दी कि स्कूल में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और क्रेच की सुविधा उपलब्ध है तथा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सके।

Heat-Sensitive Nanomaterials for Electronics

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

पढ़े लिखे लोग – लघु कथा

रणजोध सिंह - नालागढ़ जब से बनवारी लाल जी पंचायत प्रधान पद के लिए खड़े हुए थे, उनका दिन...

हिमाचल से प्राप्त गाधिया सिक्के व ऐतिहासिक परिचय

डॉ. कमल के. प्यासा -  मण्डी गाधिया शब्द की उत्पत्ति "गर्दभिय" या "गर्दभ" या "गर्दभिला" से बताई जाती है।...

Himachal Pushes Export & Industry Agenda at BoT Meet

The Board of Trade meeting was held at Vanijya Bhawan, New Delhi under the chairmanship of Union Commerce...

Governor Promotes Adventure Tourism in Himachal

Governor Kavinder Gupta today released the poster of the ‘Chalo Himachal’ campaign at Lok Bhavan during a courtesy...