March 16, 2026

जल है जीवन: निरंकारी मिशन का जल संरक्षण संदेश

Date:

Share post:

जल प्रकृति का अनमोल उपहार है, जीवन की आधारशिला और मानव सभ्यता की जीवनरेखा। स्वच्छ और संरक्षित जल न केवल पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखता है, बल्कि समाज के सामूहिक स्वास्थ्य और भलाई के लिए भी आवश्यक है। इसी दृष्टिकोण को साकार करते हुए निरंकारी मिशन ने प्राकृतिक जल स्रोतों, नदियों, तालाबों, झीलों और समुद्री तटों की सफाई और संरक्षण का व्यापक अभियान चलाया, जो अब जन-जन के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।

‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के चौथे चरण का भव्य आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी के मार्गदर्शन में भारत के 25 राज्यों और 930 शहरों के 1600 से अधिक स्थानों पर सम्पन्न हुआ, जिसमें लगभग 12 लाख स्वयंसेवक ने भाग लिया।

शिमला शहर में भी इस कार्यक्रम के तहत रझाना न्यू शिमला, डिंगू मंदिर सन्जौली और शिव मंदिर टूटू बावड़ीयो में सफाई अभियान आयोजित किया गया। सेवा दल के भाई-बहनों और संगत ने इसमें सक्रिय योगदान दिया। इसके पश्चात न्यू शिमला और टूटू में क्षेत्रीय अधिकारियों की उपस्थिति में खुले प्रांगण में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ।

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अपने प्रवचनों में बताया कि भक्ति केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्मों में प्रकट होनी चाहिए। बाबा हरदेव सिंह जी की शिक्षाओं के अनुसार सेवा, करुणा और समर्पण जीवन का आधार हैं। यदि हम उनके अनुयायी हैं, तो हमें अपने जीवन में प्रेम, सेवा और समदृष्टि जैसे गुणों को अपनाना चाहिए।

यह पहल केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि अध्यात्म, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का अनूठा समन्वय है। मिशन द्वारा स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा परियोजनाओं जैसे “संत निरंकारी हेल्थ सिटी” को भी विकसित किया जा रहा है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को शारीरिक और मानसिक सशक्तिकरण प्रदान करने का माध्यम बनेगी।

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की देखरेख में ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अभियान ने यह संदेश दिया कि सेवा स्वार्थरहित होनी चाहिए, तभी यह समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

सत्संग में यह आह्वान किया गया कि श्रद्धालु तन-मन-धन से सेवा में जुड़ें और बाबा जी की शिक्षाओं को जीवन में उतारें। ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन-दर्शन है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए संतुलित, सुरक्षित और स्थायी भविष्य की नींव रखता है।

IGSTC 2026 Showcases Mobile Health Breakthroughs

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day in History

44 BC Assassination of Julius Caesar: Julius Caesar, the Roman dictator, was killed by Roman senators on the Ides...

Today, 15 March, 2026 : World Consumer Rights Day & World Sparrow Day

15 March is observed as both World Consumer Rights Day and World Sparrow Day, highlighting the need to...

Global Conference Focuses on Women in Agri Systems

The Global Conference on Women in Agri-Food Systems (GCWAS-2026) concluded in New Delhi with a renewed global commitment...

NHAI Revises FASTag Pass Charges

The National Highways Authority of India has announced a revision in the fee for the FASTag Annual Pass...