July 30, 2025

जल जनित रोगों से सचेत व सजग रहना जरूरी

Date:

Share post:

मौसम के परिवर्तित होते ही जल जनित रोगों जैसे दस्त, आंत्रशोध, पीलिया व टाइफाइड से हमें सचेत व सजग रहना जरूरी है। इन रोगों से हम सही जानकारी और सतर्कता बरतते हुए निजात पा सकते हैं। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डाॅ. सुरेखा चैपड़ा ने बताया कि दूषित खाद्य और पेय पदार्थों के प्रयोग से सूक्षम विषाणु द्वारा दस्त, आंत्रशोध, पीलिया व हेपेटिट्स ए व ई होने की शंका रहती है, जिसमें थकान के साथ रोगी की आंखों व नाखूनों का रंग पीला हो जाता है और भूख भी कम लगती है। उन्होंने बताया कि इन स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, पानी को उबाल कर पीएं, गले सड़े या अधिक समय से काट कर रखे हुए फल, सलाद, सब्जियों व बासी भोजन का प्रयोग न करें तथा खुले खाद्य व पेय पदार्थों के सेवन से बचे। यदि फिर भी किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होती है, तो झाड़ फूंक में समय गवाए बगैर किसी भी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर तुरन्त उपचार करवाएं।

Daily News Bulletin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Strike Ends: HRTC Drivers Reach Agreement with Govt

The long-standing strike by the HRTC Drivers’ Union came to an end late Tuesday evening after a successful...

शिमला में भारतीय लेखा सेवा अधिकारियों का शिष्टाचार संवाद

भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा (IA&AS) के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज शिमला के उपायुक्त...

पशुपालकों को मिलेगा निःशुल्क चीज़ निर्माण प्रशिक्षण

जिला शिमला में पिज़्ज़ा चीज़ उत्पादन को बढ़ावा देने और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पशुपालन...

उपन्यास सम्राट साहित्यकार : मुंशी प्रेम चंद – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी उपन्यास सम्राट, समाज सुधारक, नेक एवं कुशल अध्यापक, संपादक, प्रकाशक के साथ साथ...