जाइका वानिकी परियोजना: जड़ी बूटी प्रकोष्ठ के माध्यम से आयामिक विकास

Date:

Share post:

अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य परियोजना निदेशक (जाइका वानिकी परियोजना), नागेश कुमार गुलेरिया ने आज सी.एस.आई.आर- हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने संस्थान के निदेशक, डॉ. सुदेश कुमार यादव से मुलाक़ात की और जड़ी बूटी प्रकोष्ठ द्वारा तैयार किए गए औषधीय पौधों के प्रसार मॉडलों को आई.एच. बी. टी. के सहयोग से परियोजना क्षेत्र में जमीनी स्तर पर सफलता पूर्वक उतारने के बारे में बातचीत की।

जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक ने बताया कि ‘जड़ी बूटी प्रकोष्ठ’ द्वारा ग्राम वन विकास समितियों व जैव विविधता समितियों के माध्यम से जड़ी जड़ी बूटियों के पुनरुथान व संवर्धन की दिशा में अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। यह प्रकोष्ठ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को वन भूमि और स्थानीय समुदाय की निजी भूमि में औषधीय पौधों की खेती करने हेतु मार्गदर्शन कर रहा है तथा तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवा रहा है ताकि प्रदेश के हरित आवरण में वृद्धि के साथ – साथ इन लोगों की आजीविका में वृद्धि हो सके।

डॉ. सुदेश कुमार यादव ने जाइका वानिकी परियोजना द्व्रारा औषधियों पौधों की दिशा में किए जा रहे कार्यों में सी.एस.आई.आर- हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिकों के माध्यम से हर सम्भव सहयोग का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर वन विभाग के अन्य आला अधिकारी, संस्थान व परियोजना के कर्मचारी मौजूद रहे।

State Government And NDDB Collaborate For State-Of-The-Art Milk Processing Plant In Himachal Pradesh

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिमाचल की विरासत: प्राचीन बैल-घोड़ा सिक्के

डॉ. कमल के. प्यासा  - मण्डी बैल व घोड़े वाले सिक्के, जो कि हिन्दू शाही सिक्कों के नाम से...

A Strand of Hair – Short Story

Uma Sharma, Gurugram In a quaint village at the hillside lived Suraiya. She lived with her husband, Ramlal and...

प्रभु कभी नहीं मरते’ का लोकार्पण – साहित्यकारों ने बताया संवेदनाओं का सशक्त दस्तावेज

ऐतिहासिक गेयटी थिएटर रविवार को साहित्य, संस्कृति और संवेदनाओं के अद्भुत संगम का साक्षी बना। 'स्मृतियों का संसार:...

ग्रामीण विकास में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि पशु चिकित्सकों की भूमिका अन्य चिकित्सकों की तुलना...