जिला वन संरक्षण समिति की 12वीं बैठक में 180 मामलों पर चर्चा: अनुपम कश्यप

Date:

Share post:

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज जिला वन संरक्षण अधिनियम समिति की 12वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला के एफसीए से संबंधित लगभग 180 मामलों पर डिवीजन बार विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि कुल 180 मामलों में से 132 मामले यूजर एजेंसी, 26 मामले डीएफओ स्तर पर तथा अन्य मामले नोडल अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी एवं राज्य सरकार के स्तर पर लंबित है।

उन्होंने कहा कि एफसीए से संबंधित अधिकतर मामले यूजर एजेंसी के स्तर पर लंबित है, जिन्हें जल्द निपटारा करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन मामलों का निपटारा करने के लिए आवश्यक कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है ताकि विकास कार्यों को गति प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि जो एफसीए के मामले वापिस लिए जाने है, उन मामलों को भी जल्द वापिस किया जाए ताकि मामले लंबित न पड़े रहे।

उन्होंने सभी अधिकारी को इस संदर्भ में वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का आग्रह किया ताकि सभी मामलों का जल्द से जल्द निपटारा सुनिश्चित हो सके। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) अजीत भारद्वाज, वन विभाग के अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला वन संरक्षण समिति की 12वीं बैठक में 180 मामलों पर चर्चा: अनुपम कश्यप

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

शिमला प्रशासन सख्त: पंजीकरण व प्रदर्शन प्रतिबंध

जिला प्रशासन ने शिमला में सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए दो महत्वपूर्ण आदेश...

‘Canvas of The Hills’ में सजी हिमाचल की विरासत

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित ‘Canvas of The Hills’ कला महोत्सव ने कला,...

This Day In History

1889 Johnstown Flood occurred in Pennsylvania USA after a dam failure causing massive destruction and loss of life 1911 RMS Titanic...

Today, 31 May, 2026 : World No Tobacco Day

World No Tobacco Day is observed every year on 31 May to raise global awareness about the harmful...