जेएनवी ठियोग के छात्रों का सीबीएसई 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Date:

Share post:

पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग (जिला शिमला) के कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने सीबीएसई परीक्षा परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस वर्ष विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए। नमन चौहान ने 97.4%, किंजल मेहता ने 96.8%, राज्यवर्धन सिंह ने 96.4%, रिधिका ने 95.8% तथा साक्षी भारद्वाज ने 95.4% अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।

विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल एवं उप प्राचार्या पूनम खेदर ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा जताई कि वे आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

Nationwide Run to Celebrate Women Power

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

CSIR-NAL Unveils Indigenous Micro Gas Turbine Engines for Defence Drones

In a major push for self-reliance in advanced defence technologies, CSIR-National Aerospace Laboratories (CSIR-NAL) unveiled three indigenous Micro...

PMFME Conclave 2026 Concludes in New Delhi with National Honors

The two-day PMFME Conclave 2026, organized by the Ministry of Food Processing Industries (MoFPI) at the India Habitat...

विभाजन का दर्द – कविता

डॉ. कमल के. प्यासा - ज़ीरकपुर ,मोहाली फिर आती है याद... सुना करते थे जब नाना-नानी से अपने कस्बे (हज़ारों) की...

सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया...