जुब्बल – पर्यटन और सड़कों के माध्यम से क्षेत्रीय विकास पर जोर

Date:

Share post:

जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शिक्षा मन्त्री कोटखाई क्षेत्र के अंतर्गत गरावग पंचायत मे थे जहाँ पर उन्होने गिरी नदी पर 95 लाख रूपये की लागत से निर्मित निहारी गरावग संपर्क मार्ग पर बैली ब्रिज का लोकार्पण किया। साथ ही गरावग से ग्रेई संपर्क मार्ग का उद्घाटन भी किया। तत्पश्चात 3 करोड़ 92 लाख की लागत से निर्माणाधीन कुड़ी मोहली सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य का निरिक्षण किया और अधिकारियों को समय रहते कार्य को पूरा करने के निर्देश भी दिए।

 अपने सम्बोधन मे उन्होंने बताया कि गरावग पंचायत और इस पूरे क्षेत्र से उनके पारिवारिक एवं घनिष्ठ सम्बन्ध है जिसकी नींव पूर्व मुख्य मंत्री ठाकुर राम लाल द्वारा रखी गयी थी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी प्रदेश है और यहां की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सड़के यहाँ के विकास मे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और विशेषकर जुब्बल नावर कोटखाई, जो एक सेब बहुल क्षेत्र है और बागवानी यहाँ का मुख्य व्यवसाय है, इसलिए यह ज़रूरी है कि यहाँ पर अधिकाधिक सड़कों का निर्माण हो जिससे कि लोगों कि आर्थिकी सुदृढ़ हो सके। 

रोहित ठाकुर ने बताया कि वर्तमान सरकार के पिछले लगभग 2 वर्षों के कार्यकाल में जुब्बल नावर कोटखाई में पूरी 100 सड़कों की पासिंग हो चुकी है और इस वित्त वर्ष के अंत तक लगभग एक दर्ज़न और सड़कों की पासिंग का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा मन्त्री ने यह भी बताया कि हमारा क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर क्षेत्र है और आने वाले समय में यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस दृष्टि से भी सड़कों का निर्माण और मेटलिंग, टारिंग होना हमारी प्रमुख आवश्यकता है।

पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रधान मन्त्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पिछली बार जहाँ जुब्बल कोटखाई नावर में न के बराबर सड़के स्वीकृत हुईं वहीँ वर्तमान कांग्रेस सरकार में सर्वाधिक 190 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुईं और परिणाम स्वरुप जुब्बल नावर कोटखाई सड़कों के घनत्व के मामले में पूरे प्रदेश में अग्रणी बन चुका है 

उन्होंने कहा कि गरावग पंचायत की जो बस्तियाँ सड़क से अभी नहीं जुड़ पायी है उन्हें भी जल्द से जल्द सड़कों से जोड़ दिया जायेगा जिसमे कि गरावग से जौणी मुख्य रूप से शामिल है। शिक्षा मन्त्री ने बताया कि वे सड़कों को प्राथमिकता में रखते है किन्तु इसके साथ भवन निर्माण और अन्य विकास कार्यों पर भी वे विशेष बल दे रहे है। इस श्रृंखला में पूरे विधानसभा सभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों के भवनो का निर्माण हो रहा है जिसमे कि कोटखाई में निर्मित विकास भवन भी शामिल है जिसे जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जायेगा। 

प्रदेश में गुणवत्ता युक्त शिक्षा सुनिश्चित हो इस ओर भी वर्तमान सरकार सशक्त और प्रभावी निर्णय ले रही है जिसके सुखद परिणाम शीघ्र ही दृष्टिगोचर होंगे।

प्रगतिनगर इंजीनियरिंग महविद्यालय में की बैठक

इसके बाद शिक्षा मन्त्री प्रगतिनगर (गुम्मा) स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंजीनियरिंग महविद्यालय पहुंचे जहाँ पर उन्होंने संस्थान के अधिकारी कर्मचारी एवं शिक्षकों के साथ बैठक की और संस्थान में चल रही गतिविधियों का अवलोकन किया। 

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अन्य अधिकारियों से चर्चा करते हुए शिक्षा मन्त्री ने बताया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं प्रदान करना सरकार का दायित्व है और शिक्षा मन्त्री होने के नाते वे इस विषय में कोई समझौता नहीं होने देंगे। महाविद्यालय द्वारा रखी गयी मांगो और समस्याओं पर रोहित ठाकुर ने आश्वस्त करते हुए बताया कि इन सभी विषयों को तकनीकी शिक्षा मन्त्री के समक्ष रखा जायेगा और मिलकर इसका समुचित समाधान किया जायेगा।

38 लाख से बने खेल परिसर का रिबन काटकर किया शुभारम्भ*

साथ ही उन्होंने 38 लाख रूपये की लागत से बने खेल परिसर का भी रिबन काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर ज़िला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, ग्राम पंचायत गरावग के प्रधान सुखचैन सुमन, पूर्व प्रधान मोहिंदर सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य देविंदर सावंत, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक कालटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल अतुल चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोटखाई, अटल बिहारी इंजीनियरिंग महाविद्यालय के प्रधानचार्य एवं अन्य सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिमाचल : लेख/अभिलेखों वाले प्राचीन सिक्के (विशेष रूप से मण्डी क्षेत्र से प्राप्त) भाग 2 गतांक से आगे – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी यौद्धेय सिक्के : 8.सिक्के की धातु = ताम्र। सिक्के का आकर = गोलाकार। सिक्का का व्यास...

ESMA Action Prevents Garbage Chaos in Shimla

In a decisive move to maintain public hygiene and civic order, District Magistrate Shimla Anupam Kashyap has imposed...

रक्छम-छितकुल में भालू परिवार कैमरे में कैद

रक्छम छितकुल वन्यजीव अभयारण्य में हिमालयी भूरे भालू की मौजूदगी का एक महत्वपूर्ण फोटोग्राफिक रिकॉर्ड सामने आया है।...

नर्स दिवस पर सेवा और समर्पण का संदेश

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान...