March 2, 2026

करसोग में एन.एस.एस. शिविर: छात्रों का सामाजिक सेवाओं में योगदान और व्यक्तित्व विकास

Date:

Share post:

बगशाड़ करसोग (12 नवंबर, 24) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगशाड़ करसोग में आज राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न हुआ। इस आवासीय शिविर में 26 स्वयंसेवी छात्र -छात्राएं रात्रि ठहराव सहित सात दिनों तक एन.एस.एस. की विभिन्न गतिविधियों में शामिल रहे। इस दौरान इन स्वयं सेवियों ने विद्यालय परिसर और गोद लिए गांव बगशाड़ में सफाई अभियान चलाया। साथ ही पर्यावरण प्रदूषण, नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ़ जागरूकता रैलियां भी निकली। रास्तों की मुरम्मत और जल स्रोतों और आसपास की सफाई आदि भी की।

शिविर के दौरान सुबह का सत्र प्राणायाम, शारीरिक व्यायाम, प्रभात फेरी के बाद सामाजिक कार्यों, श्रमदान आदि के लिए तय रहता था जबकि दोपहर बाद के सत्र में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से उपलब्धियां हासिल करने वाली शख्सियतें बच्चों के बीच आकर अपने अनुभव साझा कर उन्हें प्रेरित करते थे। स्रोतविद के रूप में बच्चों का मार्गदर्शन करने वाली इन शख्सियतों में पतंजलि योगपीठ से जुड़े राजेश शर्मा, स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रेश कुमारी, न्यायविद मोहन लाल शर्मा, प्रेरक वक्ता अश्वनी शर्मा, पूर्ण चंद कैथ, देवराज शर्मा, दिनेश शर्मा आदि शामिल रहे। शाम का सत्र मार्च पास्ट, खेल अभ्यास के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए निर्धारित रहता था

आज शिविर के समापन समारोह की अध्यक्षता करसोग पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष कमल नयन शर्मा ने की। उन्होंने इस तरह के शिविरों और आयोजनों को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने पर बल दिया। प्रधानाचार्य आत्मा रंजन ने मुख्य अतिथि को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम अधिकारी मेहर चंद शर्मा, भगत सिंह, पुष्प लता, नीलम कुमारी, समस्त स्टाफ सदस्यों और स्वयं सेवियों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, यशवंत ठाकुर, भास्कर ठाकुर, राजेश शर्मा, कैलाश गुप्ता, सुनील शर्मा इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। छात्र नीम चंद ने कैंप रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्वयं सेवियों ने इस अवसर पर आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1781 The United States Congress ratified the Articles of Confederation, creating the nation’s first official constitution. 1803 In a landmark decision,...

Today, 1 march, 2026 : Zero Discrimination Day and World Civil Defence Day

Observed globally on March 1, these days highlight two important causes. Zero Discrimination Day, promoted by the UN,...

Kiren Rijiju Launches PM Jan Vikas Projects in Himachal

Parliamentary Affairs and Minority Affairs Minister Kiren Rijiju inaugurated the foundation stones for a new Indoor Stadium and...

Himcare Card Registration Window Open for March 2026

The Himachal Pradesh Health Department has advised residents to register for Himcare cards by March 31, 2026, to...