काव्य मंच पर उतरी छात्राओं की प्रतिभा: लॉरेटो कॉन्वेंट में राष्ट्रप्रेम की अलख

Date:

Share post:

लॉरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल विद्यालय में कक्षा छठी से दसवीं तक की छात्राओं के लिए हिंदी कविता-वाचन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के भाव से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी ओजपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से मातृभूमि के प्रति प्रेम और वीरों के त्याग को सुंदर ढंग से व्यक्त किया। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में पूरी हुई, जिसमें विभिन्न कक्षाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के परिणामों के तहत प्रथम चरण (कक्षा छठी) में ट्यूलिप हाउस ने पहला, रोज़ हाउस ने दूसरा और लिली हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। द्वितीय चरण (कक्षा सातवीं और आठवीं) में 8वीं ट्यूलिप ने प्रथम, 7वीं लिली ने द्वितीय तथा 8वीं रोज़ ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा तृतीय चरण (कक्षा नौवीं और दसवीं) में 10वीं रोज़ प्रथम स्थान पर रही, 10वीं ट्यूलिप एवं 10वीं लिली ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया, जबकि 9वीं लिली तीसरे स्थान पर रही।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की सिस्टर अपोलिना, प्रधानाचार्या रितु शर्मा, मुख्य अध्यापिका मोनिका शर्मा, सिस्टर समुदाय और सभी शिक्षक उपस्थित रहे। निर्णायकों की भूमिका पूर्व अध्यापिकाओं—शशि भलैक, शशि बांदे और सीमा रोच—ने निभाई, जिन्होंने उच्चारण, स्वर, लय और भावाभिव्यक्ति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या ने निर्णायक मंडल को सम्मानित किया और निर्णायकों ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया। इन सशक्त प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।

Loreto Convent Shines in CBSE XII Results; Akshita Tops with 99.2%

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Cloud & AI for Viksit Bharat: NSDC Teams Up With AWS

In a major push toward building a future-ready workforce for Viksit Bharat 2047, the National Skill Development Corporation...

HASTPA Merges Mountain Biking and Forest Care

In a unique blend of sports, environmental conservation, and community action, members of the Himalayan Adventure Sports &...

Mimansa 2026 Results: Celebrating Young Talent, Confidence & Creativity

More than 400 participants, a celebration of talent, and three days of spirited competition The fourth edition of Mimansa...

Mimansa 2026: Where Young Minds Found Their Voice in Books, Stories, Art and Imagination

More than 400 young minds, one historic stage, and three unforgettable days of stories, creativity and discovery Shimla witnessed...