राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलीनी में गणित व विज्ञान विषयों पर छात्रों ने आविष्कार संबंधी एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्राप्त राशि से आयोजित की गई। यह जानकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलीनी के प्रधानाचार्य सुरेश पठानिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में गणित व विज्ञान के 22 छात्रों ने परियोजनाओं को प्रदर्शित किया। इस प्रदर्शनी में डॉ. संजीव कुमार समन्वयक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शामलाघाट व विद्यालय के एस.एम.सी. के प्रधान मूलराज ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रधानाचार्य सुरेश पठानिया ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य छात्रों का समग्र विकास करना है। इस परियोजना में गणित की अध्यापिका दीपिका चौहान व विज्ञान की अध्यापिका सोनिका सूद ने इस प्रदर्शनी को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया। विज्ञान की परियोजना में राजकुमार प्रियाशुं, सुजल और पार्थ तथा गणित की परियोजना में दिपांशु और पियूष अव्वल रहे। भारती फाउंडेशन द्वारा निर्मित साईंस एंड एक्सप्लोरेशन कल्ब के छात्रों का इस प्रदर्शनी को आयोजित करने और सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

Previous articleRestoration of Foundation Stone Plaque of Atal Tunnel
Next articleCM Calls on Governor

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here