किलो के हिसाब से बिकेगा सेब, नियम को सख्ती के साथ करेंगे लागू- जगत सिंह नेगी

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश में इस सीजन से सेब किलो के हिसाब से बिकेगा। इस नियम को लागू करने के लिए सरकार गंभीर है और इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। यह बात राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जुब्बल-कोटखाई के गुम्मा, खड़ापत्थर और अणु में प्रस्तावित कोल्ड स्टोर के निरीक्षण के बाद अणु में कही। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सल कार्टन के मानकों के अनुसार अधिकतम 24 किलो सेब प्रति बक्सा बिकेगा। बागवानी मंत्री ने कहा कि इस नियम को लागू करने के लिए सरकार स्थानीय प्रशासन को भी तैनात करेगा। स्थानीय एसडीएम एवं तहसीलदार स्तर के अधिकारी भी नियम को लागू करने के लिए अधिकृत होंगे। स्थानीय प्रशासन मामले पर कड़ी निगरानी रखेगा।

उन्होंने कहा कि इस बजट में प्रदेश सरकार की ओर से 8 कोल्ड स्टोर बनाने का फैसला लिया गया है जिसमें से दो कोल्ड स्टोर जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र में बनाए जाने हैं। यह कोल्ड स्टोर दो साल के भीतर बनाकर तैयार करने का लक्ष्य तय करने की बात भी मंत्री ने कही। उन्होंने कहा कि पराला मंडी के आसपास करीब 40 किलोमीटर के दायरे में बोरी में लिया जाने वाला सेब इस बार क्रेट में लिया जाएगा जिससे बागवानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बागवानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक व खाद उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कटिबद्ध है और जल्द ही बागवानी विभाग के माध्यम से बागवानों को इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। खड़ा पत्थर के कोल्ड स्टोर में करीब 2 लाख पेटी भंडारण हो, इसको लेकर सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुआई में प्रदेश सरकार बागवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कोल्ड स्टोर का निरीक्षण करने के लिए आभार जताया। अणु में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कोल्ड स्टोर खड़ापत्थर और अणु से जुब्बल-कोटखाई सहित आसपास के क्षेत्रों के बागवानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की जनता की भावनाओं का ख्याल रखने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद भी किया। उन्होंने इस दौरान गुम्मा, खड़ापत्थर और अणु में लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की प्रशंसा भी की। मंत्री जगत सिंह नेगी और रोहित ठाकुर ने सर्वप्रथम गुम्मा में एचपीएमसी के स्तरोन्नत किए जा रहे कोल्ड स्टोर का दौरा कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने वहां स्थानीय जनता की समस्याओं को भी सुना।

इस दौरान अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि स्तरोन्नत कार्य पर करीब 17 करोड़ रुपए का खर्च किया जा रहा है। उन्होंने अणु में बागवानी विभाग के पीडीओ फार्म को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा देने के लिए विचार करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने फार्म में तैयार की जा रही सेब की नई किस्मों की पौध को भी जांचा और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए। खड़ापत्थर में प्रस्तावित कोल्ड स्टोर को भी जल्द धरातल पर उतारने का मंत्री जगत सिंह नेगी ने आश्वासन दिया। इसी तरह अणु में भी जल्द ही कोल्ड स्टोर तैयार करने की प्रतिबद्धता बागवानी मंत्री ने दोहराई। इस दौरान दोनों कैबिनेट मंत्रियों के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोती लाल धीरटा, जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, बीडीसी सदस्य समीला झगटा, निर्वाचित निदेशक सहकारी बैंक पवन चौहान, प्रगतिशील बागवान प्रेम चौहान सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लवी मेले के मंच पर रंग जमाएंगे हिमाचल के नए और उभरते कलाकार

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 2026 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 5 से 7 नवंबर तक पीजी कॉलेज रामपुर के...

Major Infrastructure Expansion in Churah with ₹60 Crore New Projects

CM Sukhu rolled out a major infrastructure boost for the Churah assembly constituency in Chamba district, dedicating and...

Empowering Divyangjan Through Sports and Local Innovation

Former J&K Deputy Chief Minister and senior leader Kavinder Gupta emphasized that persons with disabilities deserve dignity, equal...

State Mandates Aadhaar Account Linking for Social Security Pensions

Beneficiaries under the National Social Security Pension Scheme are currently receiving their payments via online transfers to their...