किन्नौर: काशंग नैहर टूटी, खेत सूखे

Date:

Share post:

Screenshot

जिला किन्नौर के पंगी और रारंग की सीमा पर वीरवार देर रात बादल फटने से काशंग नैहर को भारी क्षति पहुंची है, जिससे थोपन, स्वादेन, रारंग, खादरा और आकपा सहित पांच गांवों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। यह नैहर इन गांवों की खेती के लिए जीवनरेखा मानी जाती है।

घटना की जानकारी मिलते ही कृषि विकास संघ रारंग की एक टीम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद संघ के प्रतिनिधियों ने राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी से मुलाकात कर उन्हें नुकसान से अवगत कराया। मंत्री ने क्षेत्र का आकलन कर शीघ्र ही नुकसान की भरपाई और समाधान का आश्वासन दिया।

संघ के अध्यक्ष नवरतन नेगी और महासचिव रिंगचेन बिष्ट ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि काशंग नैहर को प्राथमिकता के आधार पर पुनर्स्थापित किया जाए ताकि प्रभावित गांवों के किसानों और बागवानों को सिंचाई सुविधा दोबारा उपलब्ध हो सके।

गौरतलब है कि काशंग-जंगी सिंचाई नैहर का पहला चरण करीब 26 किलोमीटर लंबा है और यह पूरे क्षेत्र की कृषि व्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है।

₹216 Cr Boost: CM Unveils 33 Projects in Mandi

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

HP ITI Trainees Earn International Experience

Thirty trainees from Himachal Pradesh Government ITIs were awarded certificates after successfully completing an international exposure programme in...

चनावग क्षेत्र को विकास परियोजनाओं का तोहफा

प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की...

प्रदेश के अस्पतालों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का तोहफा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार जिला अस्पतालों और सभी सात सरकारी मेडिकल कॉलेजों...

सीएआरए पंजीकरण के बाद ही मिलेगा दत्तक अधिकार

यदि कोई व्यक्ति अपने परिवार या रिश्तेदारी में किसी बच्चे अथवा सौतेले बेटे-बेटी को कानूनी रूप से गोद...