February 2, 2026

किन्नौर वन विभाग और जाइका वानिकी परियोजना का पर्यावरण संरक्षण प्रयास

Date:

Share post:

किन्नौर-तिब्बत सीमा पर स्थित आईटीबीपी पोस्ट शिपकी ला में जाइका वानिकी परियोजना और वन विभाग ने चिलगोजे के पौधे रोपे। शीत मरूस्थल और बंजर जमीन पर हरियाली लाने के उद्देश्य से परियोजना हर संभव प्रयास कर रही है। इसके मद्देनजर रविवार को ग्राम वन विकास समिति डुबलिंग के अंतर्गत वन अरण्यपाल रामपुर नीरज कुमार की अध्यक्षता में शिपकी ला में आईटीबीपी के जवानों ने चिलगोजे के पौधे रोपे।

इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी किन्नौर अरविंद कुमार, सहायक वन अरण्यपाल किन्नौर करण कपूर, सेवानिवृत हिमाचल प्रदेश वन सेवा अधिकारी सीएम शर्मा, वन परिक्षेत्राधिकारी पूह सोहन लाल, उप वन परिक्षेत्राधिकारी पूह योगराज, वन रक्षक पूह शिपकी ला पोस्ट आनंद भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि जाइका वानिकी परियोजना हर वर्ष जिला किन्नौर में चिलगोजे के हजारों पौधे रोपने का काम कर रही है।

किन्नौर वन विभाग और जाइका वानिकी परियोजना का पर्यावरण संरक्षण प्रयास

Daily News Bulletin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

जानकी जयंती पर विशेष : सीता महा पंडित रावण की बेटी थी – डॉ. कमल के.प्यासा

डॉ. कमल के.प्यासा - मण्डी माता सीता जो कि महान विदुषी गार्गी वाचवनवी (समस्त वेदों व कलाओं की परांगत)...

हिमाचल पर वित्त आयोग का आर्थिक झटका

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार के बजट और 16वीं वित्त आयोग की सिफारिशों की...

शिमला में प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण अनिवार्य

जिला शिमला में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए जिला दंडाधिकारी अनुपम...

होम-स्टे के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को सुगम और पारदर्शी बनाने की दिशा...