कला की उड़ान से युवाओं के सपनों को नई दिशा

Date:

Share post:

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रचनात्मक शिक्षा युवाओं में प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देती है। वह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जवाहरलाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय, लौहारब में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ललित कला रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सृजनात्मक सोच को विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की परिकल्पना के अनुरूप वर्ष 2016 में इस संस्थान की नींव रखी गई थी, जिसे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वर्ष 2024 में लोकार्पित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में प्रदेश के 30 राजकीय महाविद्यालयों में कौशल विकास आधारित ट्रेड शुरू किए गए हैं और डिजिटल पुस्तकालय विकसित किए जा रहे हैं।

उन्होंने महाविद्यालय को उत्कृष्ट संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए बस सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर तक सड़क की टायरिंग और मेटलिंग का कार्य बरसात के बाद शुरू किया जाएगा, जिसके लिए बजट उपलब्ध है।

मंत्री ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय को 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

इससे पहले प्रधानाचार्य कामायनी बिष्ट ने महाविद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

कार्यक्रम के बाद विक्रमादित्य सिंह ने नयासेर खड्ड पर करीब 2.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को इसे समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नयोहठ-नयासेर-देवीधार सड़क के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पुल और सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

प्रदूषण-मुक्त सफर: शिमला ग्रामीण के रूटों पर दौड़ीं नई ई-बसें

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पुराने बस अड्डे, शिमला से शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र...

Phase 2 Snow-Bound Census to Begin Sept 1

Chief Secretary K.K. Pant chaired a state-level conference today to review administrative arrangements for the second phase of...

CM Backs Major Expansion and Upgrade Drive at AIIMS Bilaspur

The Himachal Pradesh government has committed full support to scale up infrastructure and services at AIIMS Bilaspur, aiming...

विभाजन की त्रासदी, अतीत के सबक और नए भारत का संकल्प: जयराम ठाकुर

भारत विभाजन को मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक करार देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और...