कुड्डू में करोड़ों के विकास कार्यों की शुरुआत

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल की सीमावर्ती कुड्डू पंचायत में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने 3.83 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नढाल सड़क का भूमि पूजन किया।

मंत्री ने 1.87 करोड़ रुपये से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढाडी रावत का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा बटाड़ गांव में सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी गई, जिसके निर्माण के लिए प्रथम चरण में 5 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कुड्डू पंचायत, जो उत्तराखंड से सटी एक दूरस्थ पंचायत है, उनके विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में यहां सड़क और भवन निर्माण सहित कई विकास कार्य किए गए हैं और आज के कार्यक्रम उसी क्रम का हिस्सा हैं।

उन्होंने 2025 में आई प्राकृतिक आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था, लेकिन सरकार ने त्वरित राहत पहुंचाकर आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया। मंत्री ने बताया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगभग 550 करोड़ रुपये के विकास कार्य जारी हैं।

शिक्षा क्षेत्र पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 9,666 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे शिक्षा के ढांचे को मजबूत कर हर छात्र तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाई जा सके।

उन्होंने कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। इस वर्ष से विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षा सुधार के लिए लगातार कदम उठा रही है, जिनमें शिक्षकों की भर्ती, विद्यार्थियों और शिक्षकों के शैक्षणिक भ्रमण, अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई और पोषण योजनाएं शामिल हैं। साथ ही 151 स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

Himachal’s Forest Cover Target Gets Boost

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

जनसंख्या गणना का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा

हिमाचल प्रदेश के उच्च और हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी 'जनसंख्या गणना' का कार्य समय-सीमा...

Shimla Gets ₹108 Crore Infrastructure Upgrade

Shimla is undergoing a major urban transformation aimed at reinforcing its iconic heritage while solving day-to-day civic bottlenecks....

President Visits Atal Tunnel & Hadimba Temple

On the second day of her three-day visit to Himachal Pradesh, President Droupadi Murmu visited the iconic 9.02-kilometer...

Digital Challans & Green Transit: CM Unveils Major Transport Upgrades

Himachal Pradesh is steering towards a greener and digitally empowered future as CM Sukhu rolled out the innovative...