एलआईसी में 100 पदों पर अवसर: 22 सितंबर को शिमला रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू

Date:

Share post:

जिला रोजगार कार्यालय, शिमला में 22 सितंबर, 2026 को सुबह 11 बजे भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की संजौली शाखा के लिए 100 पदों पर भर्ती हेतु कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक के अनुसार, महिला करियर एजेंट (MCA) के 50 नियमित पदों के लिए 18 से 70 वर्ष आयु की 10वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। चयनित महिला एजेंट्स को पहले वर्ष ₹7,000, दूसरे वर्ष ₹6,000 और तीसरे वर्ष ₹5,000 मासिक मानदेय के साथ 28% प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

वहीं, रूरल करियर एजेंट (RCA) के 50 पदों पर 18 से 35 वर्ष के 10वीं पास महिला व पुरुष दोनों पात्र होंगे। इन्हें प्रथम वर्ष ₹5,000 और द्वितीय वर्ष ₹4,000 मासिक मानदेय व 28% इंसेंटिव मिलेगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय पोर्टल (eemis.hp.gov.in) पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। साक्षात्कार के दिन उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज, रिज्यूम, पहचान प्रमाण (जैसे पहचान पत्र या पैन कार्ड), पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यक कागजात साथ लाने होंगे। किसी भी जानकारी के लिए 9418467705 या 9816083593 पर संपर्क किया जा सकता है।

संस्कृति और जनसेवा की मिसाल: मंडी जनकल्याण सभा का ‘सैर महोत्सव’

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

बिलासपुर में 24 नवम्बर को होंगे अंडर-18 कबड्डी ट्रायल

खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़-2026 में अपनी प्रतिभा दिखाने का इंतज़ार कर रहे कबड्डी खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका...

‘Him’ Brand Dairy Push as ₹300-Crore Dhagwar Plant Nears Launch

Himachal Pradesh’s dairy sector is gearing up for a major boost, with Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu...

Himachal Assembly Passes Investment Bill 2026 to Boost Green Industry

Aiming to cut red tape and spur green industrialisation, the Himachal Pradesh Vidhan Sabha today passed the Himachal...

Governor Calls on Young Women to Enter Politics, Public Life

Calling on young women to look beyond conventional career paths, Himachal Pradesh Governor Kavinder Gupta on Saturday urged...