एलआईसी और उमंग फाउंडेशन की संयुक्त पहल

Date:

Share post:

पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) व उमंग फाउंडेशन ने शिमला के साथ लगते ढली के जंगल में देवदार के पौधे रोपे । उमंग फाउंडेशन प्रति वर्ष शिमला के साथ लगते जंगल में सैकड़ों पौधे लगाती है। पौधरोपण कार्यक्रम के संयोजक व एलआईसी के शाखा प्रबंधक, शाखा यूनिट 2 संजौली, श्रवण शर्मा ने बताया कि एलआईसी इस बार व्यापक रूप से पौधरोपण कार्यक्रम कर रही है।

इससे पर्यावरण संरक्षण, भूमि कटाव, ग्लोबल वार्मिग व प्राकृतिक आपदाओं से बचाव होगा । उन्होंने कहा कि जिस गति से जनसंख्या बढ़ रही है उस अनुपात में पौधे नहीं लगाए जा रहे। पौधे लगा कर ही हम पर्यावरण को बचा सकते हैं । श्रवण शर्मा ने बताया कि एलआईसी वन महोत्सव के अतिरिक्त रक्तदान शिविर, प्रतिभावान छात्रों को स्कूलों में पुर स्कार वितरण जैसे अनेकों सामाजिक कार्य करती है ।

इस कार्यक्रम में उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य के अतिरिक्त केशव श्रीवास्तव सहायक शाखा प्रबंधक, वी पी नेगी व दीपक शर्मा विकास अधिकारी, मंजीत भारद्वाज मुख्य बीमा सलाहकार, हेम राज गौतम व संसार चंद अभिकर्ता तथा एल आई सी के कर्मचारियों में राहुल, राजेश हेम प्रकाश, यशपाल व विपिन ने सहयोग किया ।

Strategic Air Strip And Ammunition Depot Relocation In Spiti Valley

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Lauds Cultural Initiative in Shimla

Actor and President of the Akhil Bharatiya Kalakar Sangh, Rohitashv Gour, along with Vice-President Rekha Gour, called on...

मीमांसा 2026: गेयटी में सजेगा साहित्य, कला और सृजन का महोत्सव

बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने...

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: लोक संस्कृति और संगीत का संगम

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 (8 से 12 जून) में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और संगीत की भव्य...

ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार

मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के तहत हिमाचल...