लोक भवन में हर्षोल्लास से मना होली उत्सव

Date:

Share post:

लोक भवन में आज होली का पावन पर्व पारंपरिक आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और मिलकर उत्सव की खुशियां साझा कीं।

मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी एवं देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर के साथ राज्यपाल तथा प्रदेश की प्रथम महिला जानकी शुक्ल को बधाई देने लोक भवन पहुंचे। आत्मीय और सौहार्दपूर्ण माहौल में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बुराई पर अच्छाई की विजय और वसंत ऋतु के आगमन का संदेश दिया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी उपस्थित रहे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में विश्वास व्यक्त किया कि रंगों का यह त्योहार प्रदेश में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा प्रत्येक घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा।

Hands-On Ayurveda Training Held in New Delhi

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Champions on Wheels Olympic Stars Lead Drug Free India Pledge

The 89th edition of the 'Fit India Sundays on Cycle' campaign was spearheaded by Union Minister of Youth...

देश को स्वावलंबी बनाने की पहल क्रिटिकल मिनरल्स और स्वदेशी तकनीकों पर जोर

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने CSIR-IICB, कोलकाता में आयोजित 6वें RISE...

पर्यावरण संरक्षण की पहल दिल्ली ज़ू ने आयोजित की संडे नेचर वॉक

नेशनल ज़ूओलॉजिकल पार्क (एनज़ेडपी), नई दिल्ली ने जनभागीदारी के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण, पक्षियों, तितलियों और ड्रैगनफ्लाई के...

पाहल में तीन दिवसीय अंडर-14 छात्रा जोनल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाहल में तीन दिवसीय अंडर-14...