सीएम आवास पर रंगों की रौनक

Date:

Share post:

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने सरकारी आवास ओक ओवर में समाज के सभी वर्गों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान पूरा परिसर भाईचारे और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों का आत्मीय स्वागत कर उनके साथ रंगों की खुशियां साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह जाति-पंथ की सीमाओं से ऊपर उठकर प्रेम, सद्भाव और एकता को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को और मजबूत बनाए।

‘ओक ओवर’ में आयोजित समारोह के दौरान पारंपरिक संगीत की मधुर धुनों के बीच लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अतिथियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, महापौर, महाधिवक्ता, पूर्व विधायक, नगर निगम पार्षद, वरिष्ठ आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रमुख भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर रंगों के इस उत्सव को उल्लासपूर्वक मनाया।

लोक भवन में हर्षोल्लास से मना होली उत्सव

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

CM की जीवन यात्रा पर बना गीत ‘द फाइटर’ जारी

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की...

मढोल पंचायत बनी विकास और खेल का मॉडल: रोहित ठाकुर

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की मढोल पंचायत में आयोजित मढोल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर...

Governor Marks West Bengal Day with Cultural ‘Milan’

As part of the ‘Ek Bharat Shreshtha Bharat’ initiative, Lok Bhavan today organised a ‘Milan Programme’ to mark...

चिट्टा-मुक्त हिमाचल: STF का ऑपरेशन सफल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए प्रदेशव्यापी “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” जन-आंदोलन के तहत नशा तस्करी के...