April 5, 2026

मां : डॉ. कमल के प्यासा की कविता

Date:

Share post:

मां : डॉ. कमल के प्यासा की कविता
प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा

मां,अम्मा,अम्मी,मम्मी या माम
माता,मैया, माई या माऊ
हर शब्द में छिपी है ममता तेरी मां
तुम्हें किस नाम से पुकारूं मां ?
तेरी छांव से मिलती है राहत
मिलता सकून और चैन मां !
तेरा आंचल कैसा भी है
मैला कुचैला या पैबंद लगा,
पर पहता हरदम ममता से भरा मां !
दौड़ती दिन भर मेरे पीछे पीछे
रात रात अनिद्रा रह कर भी
स्नेह से मुझे सहलाती रहती मां !
वक्त बेवक्त मल मूत्र सब धोती
कभी नहीं कतराती मां !
सूखे में हमेशा सुला कर मुझको
खुद गीले में सो जाती मां !
जब भी सुनती थोड़ी आहट मेरी
तो जल्दी से उठ आती मां !
अचानक नींद मेरी खुल जाने पर
प्यारी सी लोरी सुना सुलाती मां !
हुआ स्कूल जाने के काबिल तो
सुबह सवेरे उठा ,नहलाती मां
फिर किताबें सब डाल बस्ते में
पाठशाला की राह दिखाती मां !
करती तब इंतजार घर आने का
और गरमा गर्म खाना खिलाती मां ।
मां का दिल तो इतना विशाल है
तभी तो बच्चों में समाई रहती हैं मां !

Asian Para Games 2023 Gold Medalist Nishad Kumar Felicitated By CM Sukhu

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

अंतरपीढ़ीगत बंधन मजबूत करने कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जांगला में जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय शिमला के द्वारा अंतरपीढ़ीगत बंधन को बढ़ावा देने...

HP Rajya Chayan Aayog Declares Merit List

Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog, Hamirpur has announced the result of the Computer Based Screening Test for 425...

State Boosts Rural Economy Through Dairy Benefits

Under the guidance of Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, the Himachal Pradesh government is actively working to...

नन्हें कदम, बड़ा भविष्य: Children of the State सम्मानित

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने शनिवार को दो Children of the State बच्चों, अमृत वर्मा और मोक्षित शर्मा,...