मान-धन योजना: असंगठित कामगारों का सहारा

Date:

Share post:

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों से प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना का लाभ उठाकर अपने सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने की अपील की है। वे आज जिला स्तरीय योजना समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि यह योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना है। इसके अंतर्गत 18 से 40 वर्ष की आयु के वे कामगार, जिनकी मासिक आय ₹15,000 से कम है, 50:50 अंशदान के आधार पर शामिल हो सकते हैं। 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर लाभार्थियों को ₹3,000 मासिक पेंशन प्राप्त होती है।

उपायुक्त ने बताया कि लाभार्थी को आयु के अनुसार ₹55 से ₹200 प्रतिमाह का योगदान करना होता है, जबकि उतनी ही राशि केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि योजना के तहत पंजीकरण लोक मित्र केंद्रों पर निःशुल्क किया जाएगा। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक या जनधन खाता और मोबाइल नंबर आवश्यक दस्तावेज होंगे।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ घरेलू कामगार, बोझ ढोने वाले श्रमिक, भट्ठा मजदूर, कचरा बीनने वाले, धोबी, फेरी वाले, कृषक मजदूर, निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिक, हस्तकला व हथकरघा कर्मी, चर्म उद्योग से जुड़े कामगार, मिड-डे मील कार्यकर्ता, स्वयं रोजगार से जुड़े श्रमिक तथा मनरेगा और समान कार्यों में लगे श्रमिक उठा सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ईएसआई, ईपीएफ, आयकर दाता या अन्य पेंशनधारी इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

उपायुक्त ने सभी पात्र श्रमिकों से समय पर पंजीकरण कर इस महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ लेने की अपील की।

HPTU Budget Focuses on Skills Over Degrees

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

गेयटी थिएटर में एस.आर. हरनोट के उपन्यास पर आलोचना पुस्तक का लोकार्पण

ऐतिहासिक गेयटी थिएटर सभागार में शुक्रवार को प्रख्यात कथाकार एस.आर. हरनोट के चर्चित उपन्यास ‘नदी-रंग जैसी लड़की’ पर...

PM Modi Praises ISRO for Historic GSLV-F17 EOS-05 Launch

Prime Minister Narendra Modi praised the Indian Space Research Organisation (ISRO) following the successful launch of the GSLV-F17...

Major NCPCR Crackdown Saves 3,800 Children from Exploitation

In a major nationwide effort to combat child exploitation, the National Commission for Protection of Child Rights (NCPCR)...

महान दार्शनिक और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी राजनीति में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे बहुमुखी व्यक्तित्व (विद्वान, शिक्षाविद, महान दार्शनिक और...