मानवता की पहल : मशोबरा में सफल रक्तदान शिविर

Date:

Share post:

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) अस्पताल में स्टाफ नर्स रहीं स्व. सीमा सरस्वती की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर मशोबरा के राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर में 70 लोगों ने रक्तदान किया।

यह शिविर उमंग फाउंडेशन द्वारा स्थानीय मंदिर समिति, व्यापार मंडल तथा स्व. सीमा सरस्वती के परिवार के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।

उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं शिविर संयोजक विनोद योगाचार्य ने बताया कि शिविर का शुभारंभ मशोबरा ढली वार्ड की पार्षद विशाखा मोदी ने स्वयं रक्तदान कर किया। उन्होंने बताया कि स्व. सीमा सरस्वती अपने जीवनकाल में मरीजों एवं समाज सेवा के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहीं, तथा दो वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था।

इस अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार नरेश देओग ने अपने 52वें जन्मदिन पर 52वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावा भुवनेश्वरी शर्मा, अंशिका, शिवानी और अमृता सहित अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया। दिवंगत सिस्टर सीमा सरस्वती के पिता डी.पी. सरस्वती ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

शिविर के सफल संचालन में उमंग फाउंडेशन की ओर से रोहित दुगलेट, अभिषेक भागड़ा, अखिल चौधरी, शिवानी अत्री, वंदना, मीनाक्षी शबाब तथा स्व. सीमा सरस्वती के परिजनों संजय सरस्वती, अमित, लोकेंद्र, चेतन और सतीश ने सक्रिय सहयोग दिया।

Himachal Announces Temporary Salary Deferral Plan

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

तुलसीदास: आसक्ति से विरक्ति तक

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर (मोहाली)रामभक्त, महान संत, चिंतक और कवि तुलसीदास का जन्म 16वीं शताब्दी में...

Mimansa 2026 — Vibrant Celebration of Books, Creativity & Young Voices

The fourth edition of Mimansa – Children’s Literature Festival 2026 opened on Wednesday at the historic Gaiety Complex,...

मॉडल राज्य बना हिमाचल, हर स्कूल में शुरू होगा अखबार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रयासों से हिमाचल...

Big Revenue Push: HP Khadi Targets ₹112 Crore Benchmark

The Himachal Pradesh Khadi and Village Industries Board recorded a strong 39 percent sales growth during the 2025–26...