महिला नेतृत्व से बदलेगी ग्रामीण विकास की तस्वीर

Date:

Share post:

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पंचायतों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ग्रामीण विकास को नई गति दे रही है। उन्होंने कोटखाई की ग्राम पंचायत गुम्मा में आयोजित जन आभार समारोह में बीडीसी कोटखाई की नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय राजटा को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनावों में महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। तीनों जिला परिषद सीटों पर महिलाओं की जीत के साथ विजय राजटा बीडीसी कोटखाई की पहली महिला अध्यक्ष बनी हैं। उन्होंने कहा कि महिला प्रतिनिधि जनहित और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े तीन वर्षों में संतुलित विकास को प्राथमिकता दी गई है। गुम्मा क्षेत्र को सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं से मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गुम्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत किया गया है और अस्पताल तक सड़क निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा। प्रगतिनगर स्थित तकनीकी शिक्षा संस्थान के विस्तार के लिए 110 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जहां करीब 1,200 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करीब 550 करोड़ रुपये के विकास कार्य विभिन्न चरणों में चल रहे हैं, जिनमें सड़क और भवन निर्माण की प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं।

विकास में नंबर वन बनेगा चौपाल: विक्रमादित्य

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Massive Doctor Hiring Spree: Sukhu Govt to Recruit 650 Specialists

CM Sukhu has announced a major upgrade to Himachal Pradesh's medical infrastructure, detailing an investment of ₹500 crore...

कोटखाई में विकास की रफ्तार: थाना सड़क का भूमि पूजन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उपमंडल कोटखाई की ग्राम पंचायत रावलाक्यार में ₹4 करोड़ की लागत से स्त्रोन्नत...

नशे के खिलाफ हिमाचल: जयराम ठाकुर ने मांगी जनता से भागीदारी

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की सराहना...

SDM Office & 24/7 Healthcare: Major Governance Boost for Dadasiba

CM Sukhu announced the establishment of a new Sub-Divisional Magistrate (SDM) office at Dadasiba in the Jaswan-Pragpur assembly...