विकास में नंबर वन बनेगा चौपाल: विक्रमादित्य

Date:

Share post:

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में प्रदेश का अग्रणी क्षेत्र बनाया जाएगा। उन्होंने ननहार में विशु मेले के समापन समारोह के दौरान हियून-नगाह और चाड़वाधार-गौनचा सड़कों का लोकार्पण किया।

मंत्री ने कहा कि चौपाल में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करीब 350 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। छैला-नेरी पुल-यशवंत नगर सड़क के लिए 250 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है, जबकि एचपी रेडी परियोजना के तहत क्षेत्र की सड़कों को भी शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चौपाल में 17 सड़कें बनाई जाएंगी, जिनकी लंबाई करीब 133 किलोमीटर होगी और इन पर लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने क्षेत्र की विभिन्न मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए ननहार खेल मैदान विस्तार, सामुदायिक भवन और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने विशु मेला समिति को 31 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि बारिश से सड़कों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए प्रदेश में नई ड्रेनेज नीति लागू की गई है, जिसके तहत नई सड़कों में बॉक्स कल्वर्ट और वैज्ञानिक जल निकासी व्यवस्था को अनिवार्य किया गया है।

दौरे के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

Tech Education Gets New Momentum at ABVGIET

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

CM Sukhu Flags Off Mobile Support Units for Special Needs Children

CM Sukhu today flagged off three mobile resource centre vehicles under the ‘Therapy on Wheels’ initiative of Samagra Shiksha,...

HP Government Plans Karmakand Courses to Preserve Heritage

In a major initiative to preserve traditional rituals and empower youth with structured knowledge, Chief Minister Thakur Sukhvinder...

CM’s Surprise Visit: Strict Directives Issued at Disaster Control Room

In an unexpected visit today, CM Sukhu arrived at the Integrated Command and Control Centre (ICCC) and the...

गाँव-गाँव पहुँचेगी तकनीक: मशोबरा में 33 लाख से डिजिटल स्टूडियो तैयार

पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आधुनिक और तकनीक-आधारित प्रशिक्षण देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया...