महिला सशक्तिकरण के साथ विकास की नई पहल

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के चौथा परगना की ग्राम पंचायत मझीवड़ से लगभग ₹8 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने मझीवड़ पंचायत प्रांगण में आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में भी भाग लिया।

मंत्री ने बताया कि गढ़काहन–मझीवड़–शील–शरोह संपर्क सड़क के निर्माण के लिए ₹6.58 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं, जिससे छह गांवों के लगभग 1400 ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। देवला पंचायत में ₹32.72 लाख से पशु चिकित्सालय तथा सनाहू–शेलटी सड़क पर ₹72.12 लाख की लागत से कार्य पूरा किया गया है। इसके अतिरिक्त, खटनोल–दांडीधार सड़क निर्माण पर ₹7.48 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है, जबकि शडी–सनौला सड़क को ₹6.5 करोड़ की लागत से उन्नत किया जा रहा है।

उन्होंने घोषणा की कि गढ़काहन–जाबल, खटनोल–दलाना सहित क्षेत्र की अन्य सड़कों को भी आगामी बजट में शामिल किया जाएगा।

क्षेत्र में खेल सुविधाओं को प्रोत्साहन देते हुए, मंत्री ने देवला विद्यालय के खेल मैदान को चौड़ा करने के लिए ₹15 लाख की स्वीकृति दी और अन्य पंचायतों में भी मैदान विकसित करने का आश्वासन दिया।

महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने 29 महिला मंडलों को एक-एक सिलाई मशीन प्रदान की और प्रत्येक मंडल को ₹5,000 की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा, मज्जलू पुल के निर्माण के लिए ₹2 लाख, तीनों पंचायतों के विकास कार्यों के लिए ₹5-5 लाख, तथा मझीवड़ पंचायत भवन के अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए ₹10 लाख स्वीकृत किए।

उन्होंने यह भी कहा कि शाली माता मंदिर तक सड़क पहुंचाने और क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें।

Chamba Emerges as Model Aspirational District

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

सुख आश्रय योजना के बच्चों की होगी नियमित मॉनिटरिंग

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक उपायुक्त शिमला अनुपम...

शिमला के पेंशनधारकों से ई-केवाईसी पूरी करने की अपील

जिला कल्याण अधिकारी शिमला कपिल देव शर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे सभी लाभार्थियों से अपील...

शिमला में स्तनपान पर विशेष जागरूकता अभियान

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जिला शिमला में 1 से 7 अगस्त, 2026 तक विशेष जन-जागरूकता अभियान...

Vande Mataram Gets Legal Shield Under New Bill

The Prevention of Insults to National Honour (Amendment) Bill, 2026 proposes extending the same legal protection to the...